शहर के जय कॉम्पलेक्स में सोमवार देर शाम को कोतवाली पुलिस ने एक व्यावसायिक जगह पर बेसमेंट में दबिश देकर वीडियो गेम की आड़ में चल रहे कसीनो का भाण्डाफोड़ कर 11 जनों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक कसीनो संचालक , दो कर्मचारी और 7 जुआ खेलने वाले युवक पकड़े हैं। पुलिस ने मौके से मशीनों सहित अन्य सामान भी जब्त किया है।
कोतवाल जितेन्द्र ने बताया कि कसीनो के बाहर वीडिय़ो गेम दिखा रखा है और अन्दर जुआ खेला जाता है। जुआ खिलाने के लिए 11 इलेक्ट्रॉनिक मशीन लगी हैं। इस मशीन पर नम्बर लगाकर जुआ खिलाया जाता है। एक रुपया लगाने पर नौ रुपए देने का लालच दिया जाता है। वीडियो गेम खिलाने की आड़ में अवैध रूप से जुअे का अड्डा चलाया जा रहा था। पुलिस कार्रवाई सीओ के नेतृत्व में कोतवाल जितेन्द्र, एसआई ताराचन्द, अमर सिंह, दुष्यंत, बाला राम भी मौजूद थे।
भीड़ जुट गई
जय कॉम्पलेक्स में एक ज्वैलर्स की दुकान के पास ही यह जुआ घर चल रहा था। बेसमेंट में होने के कारण बाहर से जुआ खिलाए जाने का आभास नहीं होता है। जबकि बाहर वीडियो गेम खिलाने का प्रचार हो रहा है। अन्दर जुआ चलाया जाता रहा है। पुलिस की कार्रवाई को देख काफी भीड़ जुट गई। आस-पास के दुकानदारों में यह चर्चा का विषय भी रहा। कुछ ने कहा कि हमें ही जानकारी नहीं थी कि यहां जुआ चल रहा है।
इनको किया गिरफ्तार
वर्धमान विनायक वीडियो गेम पार्लर जय कॉम्पलेक्स के संचालक दलपत सिंह निवासी सिरोही, कर्मचारी रमेश कुमार निवासी सिरोही, सोनाराम निवासी सिरोही को गिरफ्तार किया है। यहां पर जुआ खेल रहे किशनलाल सैनी विवेकानन्द नगर निवासी, फूलचन्द निवासी एरोड्रम, अजय पंजाबी निवासी अलवर शहर, अनिल महाजन निवासी स्कीम एक, मुकेश कलाल निवासी घी वाली गली, बलवीर सिंह निवासी खोहरा, किशन सैनी निवासी खोहरा को भी गिरफ्तार किया गया है।
नम्बर लगाकर जुआ खिलाया जाता था
यहां पकड़ी गई सभी 11 मशीन घूमने वाली हैं। जिन पर नम्बर लगाकर जुआ खिलाया जाता था। जुआ खेलने के लिए आने वालों को नम्बर लगाने की छूट दी जाती है। उनके लगाए नम्बर पर मशीन रुकी तो जितनी रकम लगाते उसका नौ गुना दिए जाने की शर्त है। मशीन पर लगाया नम्बर नहीं आया तो पूरा पैसा जब्त कर लिया जाता है। इस थीम पर जुआ घर चल रहा था। जिस पर रंगे हाथा जुआ खिलाते हुए 11 जनों को पकड़ा है।
निगरानी भी
यहां कसीनों में दो कर्मचारी भी कार्य कर रहे थे। जो बाहर की गतिविधियों पर भी नजर रखने का काम कर रहे थे। लेकिन पुलिस को मिली शिकायत के बाद सीधी कार्रवाई से इस जुआ अड्डा का भण्डाफोड़ हो गया।





No comments:
Post a Comment