Breaking News
recent

बाघेर गांव के बांशिदों को नहीं मिल रहा योजना का लाभ, 12 करोड़ खर्च होने के बावजूद भी ग्रामीणों को लगाने पडे रहे चक्कर,

गोविन्द शर्मा
भीमसागर. राज्य सरकार के करीब 12 करोड़ रूपए खर्च कर भीमसागर बांध से खानपुर कस्बे समेत 12 गांवों को शुद्व पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए योजना की शुरूआत की गई । परन्तु अब धरातल पर जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है । दरअसल ग्राम बाघेर में गत दो माह से नियमित पेयजल सप्लाई नहीं होने से ग्रामीणों को पेयजल के लिए भटकना पड रहा है । ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य बस स्टैण्ड, विद्यालय समीप, पुलिस चौकी, समेत आयुर्वेद अस्पताल समीप लगे नल में तो गत दो माह से पानी की एक बूंद भी नही टपक रही है इसके कारण आयुर्वेद अस्पताल निकट वाले लोगों को पेयजल के लिए इधर उधर भटकना पड रहा है ।
कही बार अवगत करवाया - ग्रामीणों ने कही बार इस समस्या के समाधान के लिए जिला कलक्टर समेत आलाधिकारियों को अवगत करवाया परन्तु कुछ दिन नियमित जलापूर्ति होती है उसके बाद फिर से ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड रहा है । इस समस्या का कोई ठोस समाधान नहीं होने से ग्रामीणों को परेशान होना मजबूरी बना हुआ है ।

अवैध कनेक्शन वाले करे मौज - जलदाय विभाग बाघेर गांव में हर बार अवैध कनेक्शन का बहाना बनाकर पला छाड लेता है । वहीं एक और जलदाय विभाग ने बाघेर गांव में नल सप्लाई देने के लिए निजी ग्रामीण को नल खोलने के लिए लगा रखा है । परन्तु उसी कर्मचारी ने सहकारी गोदाम निकट अपने आवास पर अवैध कनेक्शन लगा कर नल लगा रखा है इसके कारण आंगनबाडी के समीप लगे नल में कम दबाव से पानी आता है ।

ग्रामीणों का कहना................

कर्मचारी ने खुद नल चोरी कर रखा है । पानी के लिए परेशान होना पड रहा है । कृष्णमुरारी कहार, निवासी बाघेर


2 माह से आयुर्वेद अस्पताल निकट नल में पानी नहीं आ रहा है , परेशानी उठानी पड रही है । माणकचन्द्र गुप्ता, निवासी बाघेर

दुकानदार समेत ग्रामीण अस्पताल वाले नल से ही पानी भरते है। जब से नल बंद हुआ है तब से परेशानी का सामना करना पड रहा है । सोनू राजपूत, पवन गुप्ता, दुकानदार अस्पताल निकट बाघेर

बाघेर गांव में नियमित जलापूर्ति हो रही है, इसके अलावा हैडपम्प भी चालू हैँ फिर भी दिखवा लेगें जिस जगह समस्या होगी हल करेगें । मंगलसिंह परमार, सहायक अभिंयता जलदाय विभाग खानपुर



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.