मुण्डावर. कस्बा स्थित आईटी विभाग के वीसी भवन में विधानसभा आम चुनाव के मध्येनजर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने एवं उसकी मॉनिटरिंग करने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से लांच किए गए सी-विजिल एप की जानकारी देने के लिए रिटर्निंग अधिकारी साधूराम जाट की अध्यक्षता में बैठक हुई।
प्रभारी अधिकारी आईटी प्रकोष्ठ अजय यादव ने बताया कि एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। सी-विजिल एप के माध्यम से कोई भी नागरिक आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के बारे में सबूत के साथ शिकायत कर सकता है। इस एप का उपयोग करने के लिए शिकायतकर्ता के पास एन्ड्रॉयड स्मार्टफोन मय इन्टरनेट कनेक्शन होना आवश्यक है। शिकायतकर्ता सी-विजिल एप पर अपनी जानकारी को गुप्त रखना चाहता है तो उसे गुप्त ही रखा जाएगा, अगर शिकायतकर्ता सी-विजिल एप पर अपना नाम व मोबाइल नम्बर बताता है तो उसे शिकायत पर की गई कार्रवाई की जानकारी मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से मिलती रहेगी। एप से आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत के अलावा अन्य कोई शिकायत दर्ज नहीं की जा सकेगी। इस एप के माध्यम से की गई शिकायत पर सौ मिनट में कार्रवाई पूर्ण किए जाने का प्रावधान चुनाव आयोग की ओर से रखा गया है।
प्रभारी अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता इस एप के माध्यम से झूठी शिकायत नहीं कर सकता। शिकायत से सम्बन्धित फोटो या विडियो जो एप के माध्यम से ली गई है को पांच मिनट के अन्दर अपलोड करने होंगे। मोबाइल की गैलेरी से फोटो या विडियो अपलोड नहीं होंगे। एप के माध्यम से फोटो लेने पर उस जगह के कोर्डिनेट ऑटोमैटिक एप के साथ अपलोड हों्रगे। फलाईंग स्क्वार्ड टीम 15 मिनट में मौके पर पहुंचकर तीस मिनट के अन्दर ही शिकायतकर्ता की जांच कर रिपोर्ट सम्बन्धित रिटर्निंग अधिकारी ऑनलाईन एप के माध्यम से भेजी जाएगी। रिटर्निंग अधिकारी प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर 50 मिनट में शिकायत पर कार्रवाई करेंगे। उन्होंने यह भी बताया की इसके लिए प्रकोष्ठ में तीन दलों का गठन किया गया है। जिसमें एक अधिकारी और तकनीकी कर्मचारी आठ आठ घंटे की ड्यूटी कर आमजन से
आचार संहिता उलंघन के संबंध में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण रिटर्निंग ओर नोडल अधिकारी से समनव्य कर निस्तारित करेंगे। बैठक में पंचायत प्रसार अधिकारी शिवनारायण, मुंसीराम, लेखा सहायक मोनिका, सूचना
सहायक योगेश, रेखा व कनिष्ठ सहायक सुनील चौहान आदि उपस्थित रहे।





No comments:
Post a Comment