पंडित गुलशन अग्रवाल
अंक 01- सामाजिक दायित्व व घर की परेशानियों के कारण दोनों में ही सामंजस्य बैठाने में परेशानी आएगी। आय के नये स्त्रोतों से मन में हर्ष रहेगा। जमीनी कार्य निर्बाद गति से होंगे।
अनुकूलता के लिए- गायत्री मंत्र का विधिवत जप करें।
अंक 02- भाग्य के प्रतिकुल रहने से तकरीबन कार्यों में कुछ न कुछ अड़चन आ सकती है। बड़ी योजनाओं के बजाए छोटे बजट की योजनाओं में निवेश के परिणाम सकारात्मक रहेंगे।
अनुकूलता के लिए- टुटे-फुटे सामान का उपयोग करने से बचें।
अंक 03- वर्तमान समय में परिस्थितियों को देखते हुए जीवनसाथी को पूर्ण समानता देने का भाव रखना होगा। सेहत से जुड़ी समस्याएं महत्वपूर्ण कार्यों में अवरोध उत्पन्न कर सकती है।
अनुकूलता के लिए- दिन के किसी भी समय कुछ देर ध्यान लगाएं।
अंक 04- व्यापार में वर्तमान समय की नजाकत को देखते हुए मिलकर काम करने की भावना को अपनाना होगा। अपने से कनिष्ठ लोगों का सहयोग भाईचारे की भावना जाग्रत करेगा।
अनुकूलता के लिए- पीपल के वृक्ष की जड़ में थोड़ा सा दुध चढ़ाएं।
अंक 05- जीवन की भागदौड़ के चलते आध्यात्मिक सत्संग में भाग लेने के कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ सकता है। वैभव व विलासिता पर खुलकर खर्च होने के योग बनते है।
अनुकूलता के लिए- काले श्वान को तेल लगी रोटी खिलाएं।
अंक 06- कुसंगति में रहते हुए भी अपनी व्यवहार कुशलता से दूसरों को बदलने में सफल रहेंगे। घरेलु कामकाज के अधुरा रह जाने से निजी संबंधों में टकराव की स्थिति बन सकती है।
अनुकूलता के लिए- किसी भी धार्मिक पुस्तक का पठन करें।
अंक 07- मंदी के दौर में पहले से चल रहे कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करें, नये कामकाज में सोच समझकर आगे बढ़े। आज आए विभिन्न परीक्षाओं के परिणाम सकारात्मक रहेंगे।
अनुकूलता के लिए- दिन के किसी भी समय कुछ देर मौन रहें।
अंक 08- नौकरी में बड़ी पदोन्नति के योग बनेंगे। गुप्त शत्रुओं का विरोध सहना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता कम करना होगी। शिक्षा के क्षेत्र में अनेक अवसर प्राप्त होंगे।
अनुकूलता के लिए- निशक्तजन को भोजन कराएं।
अंक 09- कार्यस्थल पर मिले सहयोग में अचानक कमी आ सकती है। पारिवारिक आयोजनों में अनबन की संभावना को देखते हुए विचारों का आदान प्रदान सोच समझकर करें।
अनुकूलता के लिए- गरीबों में गर्म दुध का वितरण करें।





No comments:
Post a Comment