Breaking News
recent

राहत भरी खबर : बिजली से वंचित 1600 घरों में होगा उजियारा

-श्याम शर्मा
रायपुर मारवाड़। आजादी के 70 साल बाद भी बिजली कनेक्शन से वंचित परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। डिस्कॉम ने जिले के ऐसे 1600 घरों को चिंह्नित किया है, जहां सौभाग्य योजना के तहत सोलर लाइट लगा उन घरों तक रोशनी पहुंचाई जाएगी। डिस्कॉम की देखरेख में सम्बंधित फ र्म द्वारा शीघ्र ही लाइटें लगाने का काम शुरू किया जाएगा। जिले में ऐसे सैकड़ों मकान हैं जहां आज तक बिजली कनेक्शन नहीं हो पाया हैं। किसी के आस-पास पोल नही होने तो कहीं मकान की दूरी अधिक होने की वजह से कनेक्शन नहीं हो पाया है। ये मकान आज भी चिमनी की लौ से रोशन हो रहे हैं।

पहाड़ी क्षेत्र में संख्या अधिक
बिजली से वंचित मकानों की संख्या पहाड़ी क्षेत्र में अधिक है। आबादी क्षेत्र से दूर ढाणियों व पहाड़ी पर बने मकानों में रहने वाले परिवारों ने बिजली कनेक्शन की लाख कोशिशें की। कई बार आवेदन भी किए। डिस्कॉम ने भी कनेक्शन करने के पूरे प्रयास किए, लेकिन कहीं पर तकनीकी कारणों से कनेक्शन नहीं हो पाए तो कहीं मौका ए हालात साथ नहीं दे पाए। इससे ये मकान बिजली कनेक्शन से वंचित रह गए। इससे अधिकांश परिवारों ने तो बिजली कनेक्शन की उम्मीद तक छोड़ दी।

ये है योजना
केंद्र सरकार व राज्य सरकार की सौभाग्य योजना के तहत बिजली से वंचित परिवारों को चिह्नित कर घरों में सोलर लाइट लगाने की तैयारी शुरू की। डिस्कॉम ने सर्वे कराया। जिसमें बिजली से वंचित जिले में 1600 मकान सामने आए। इन्हें चिन्हित कर लिया गया। ये सूची सम्बन्धित फ र्म को उपलब्ध करवा दी गई है। अब ये फ र्म इन मकानों में सोलर लाइट लगानी शुरू करेगी।

अब 1600 मकान किए चिह्नित
बिजली से वंचित मकानों में सोलर लाइट लगाने के लिए सौभाग्य योजना शुरू की गई। हमने सर्वे कराया। जिले में बिजली कनेक्शन से वंचित 1600 मकान अब तक सामने आए हैं। हमने ये सूची सम्बन्धित फ र्म को उपलब्ध करवा दी है। फ र्म द्वारा शीघ्र ही कनेक्शन करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। -घनश्याम सिंह चौहान, अधीक्षण अभियंता, डिस्कॉम पाली



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.