Breaking News
recent

अंकज्योतिष 18 अक्टूबर 2018: जन्मांक के अनुसार आज इन अंकों के जातकों का होने वाला है भग्योदय

पंडित गुलशन अग्रवाल

अंक 01- साझेदारी में काम करते वक्त व्यक्तिगत सोच से दूर रहना होगा व साझा कार्यक्रम को अपनाना होगा। नौकरों पर अत्यधिक भरोसा कर जोखिम के कार्य करने से बचें।
अनुकूलता के लिए- किसी भी मंदिर में 5 नारियल चढ़ाएं।

अंक 02- आखिरी के दिनों में भाग्य की प्रबलता अपने चरम बिंदु पर होगी व उससे लाभ लेना अपने हित में रहेगा। स्वास्थ्य की अनुकूलता कामकाज की गति में निरंतरता बनाए रखेगी।
अनुकूलता के लिए- केसर का तीलक लगाकर घर से निकलें।

अंक 03- बुजुर्गों के स्वास्थ्य में तेजी से हुए सुधार से नित्य के कामकाज सुचारू रूप से चलने लगेंगे। शेयर बाजार में पहले से दिख रही हानि लाभ में परिवर्तित होती दिखाई देगी।
अनुकूलता के लिए- बुजुर्गों से व्यर्थ बहस से बचकर रहें।

अंक 04- बाजारों में तेजी का रूख भी बिगड़ी हुई आर्थिक स्थिति को संभालने में नाकाम रहेगा। अपने चरित्र को पाक साफ बनाए रखने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ सकती है।
अनुकूलता के लिए- घर में सुगंधित द्रव्य का छिड़काव करें।

अंक 05- युवावर्ग के लिए दिन अनुकूल रहेगा। शिक्षा से संबंधित उलझने कम होने लगेगी। काम करने में अनिच्छा के बावजुद भी दबाव के चलते पुरे समय जुटे रहना होगा।
अनुकूलता के लिए- किसी भी व्यक्ति विशेष से उपहार लेने से बचें।

अंक 06- धनार्जन की स्थिति खुशियां लेकर आएगी, किंतु खर्चों के बढ़ने से चिंताए भी बढ़ेगी। परिवार में आए अचानक कार्यक्रमों में खर्च की जिम्मेदारी का बोझ बढ़ सकता है।
अनुकूलता के लिए- पक्षियों का कलरव सुनकर भोजन ग्रहण करें।

अंक 07- रिश्तेदारी में निर्णय लेने में संशय की स्थिति होने पर कुछ दिनों के लिए अधुरा छोड़ना ठीक रहेगा। सेहत से जुड़े मामलों में छोटे से छोटे लक्षण को भी नजरअंदाज न करें।
अनुकूलता के लिए- सरसों के तेल का दान करें।

अंक 08- असमंजस की स्थिति होने पर जमीनों के कामकाज को कुछ दिनों के लिए टालने का प्रयास करें। व्यापार में होने वाले नुकसान की कुछ हद तक भरपाई हो जाएगी।
अनुकूलता के लिए- मौसमी फल का सेवन करें।

अंक 09- काम के प्रति मन में उत्साह व लगन सफलता दिलवाएगी व नई ऊंचाईयों पर ले जाएगी। धार्मिक कार्यों की अधिकता रहेगी। बुजुर्गों के स्वास्थ्य में शैयने-शैयने सुधार होने लगेगा।
अनुकूलता के लिए- गुलाबी रंग का कोई भी एक वस्त्र धारण करें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.