Breaking News
recent

आचार संहिता का हो रहा उल्लंघन,18 दिन बाद भी नहीं हुआ यह काम

पोकरण. राजस्थान विधानसभा के चुनाव को लेकर प्रदेशभर में आदर्श चुनाव आचार संहिता लग चुकी है, लेकिन अभी तक सरकारी कार्यालयों में आचार संहिता का पालन नहीं हो रहा है तथा क्षेत्र के भणियाणा गांव में स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आचार संहिता का खुला उल्लंघन हो रहा है। यहां सरकारी योजनाओं से संबंधित मुख्यमंत्री व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री के चित्र लगे पोस्टर दीवारों पर चिपके हुए पड़े है, जो सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर रहे है। गौरतलब है कि आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर गत छह अक्टूबर को आचार संहिता लग चुकी है। ऐसे में सभी कार्यालयों में सरकारी योजनाओं से संबंधित पोस्टर, बैनर व हॉर्डिंग्स हटा लिए गए है। जबकि भणियाणा स्थित अस्पताल में मंगलवार तक भी ऐसे तीन-चार पोस्टर लगे हुए पाए गए।

हमने तो हटा दिए
इस संबंध में जानकारी मिलने पर मंगलवार की शाम सात बजे अस्पताल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान यहां इंजेक्शन रूप में दो-तीन पोस्टर लगे हुए थे, जिन्हें हटा दिया गया है।
रामजस विश्रोई, तहसीलदार, भणियाणा।

विधानसभा चुनाव 2018
मुद्रण में रखे सावधानी
पोकरण. आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान प्रत्याशियों व अन्य चुनाव संबंधित किसी प्रकार के मुद्रण कार्यों में रखी जाने वाली सावधानी की जानकारी देने के लिए स्थानीय प्रिंटिंग प्रेस मालिकों की बैठक स्थानीय उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में आयोजित की गई। उपखण्ड अधिकारी अनिलकुमार जैन ने बताया कि आगामी दिनों में विधानसभा के चुनाव होने है। उन्होंने लोक प्रतिनिधि अधिनियम 1961 की धारा 127 के तहत चुनाव संबंधित पेंपलेट व अन्य चुनाव प्रचार सामग्री की छपाई करते समय प्रकाशक, मुद्रक के नाम के साथ छपने वाली कुल प्रतियों की संख्या का भी उल्लेख करना होगा। उन्होंने नियमों की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए चुनाव प्रचार सामग्री के मुद्रण में सावधानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए अलग से रजिस्टर का संधारण करने व निर्धारित प्रपत्र में सूचना निर्वाचन शाखा में जमा करवाने के भी निर्देश दिए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.