Breaking News
recent

अंकज्योतिष 19 अक्टूबर 2018: आज अंक 04 वाले जातक कार्य विस्तार की कोशिश में सफल रहेंगे

पंडित गुलशन अग्रवाल

अंक 01- व्यापार में किया गया बैतरतीन फैलावड़ा तकलीफ दे सकता है। युवाओं में कार्य के प्रति उत्साह रहेगा। विरोधी पक्ष सामने रहकर पीठ पीछे हानि पहुंचाने की चेष्टा कर सकता है।
अनुकूलता के लिए- खाद्य सामग्री का अपव्यय करने से बचें।

अंक 02- विलासितापूर्ण जीवनशैली मंदी के दौर में खर्चों को ओर अधिक बढ़ाएगी। आज का समय अकारण तनाव में बितेगा, अतः तनाव से बचने के लिए मनोरंजन का सहारा लें।
अनुकूलता के लिए- नर्वांण मंत्र का विधिवत जप करें।

अंक 03- युवाओं को भविष्य की ओर अधिक उज्जवल बनाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। कार्यस्थल पर निर्णय लेने की स्थिति में अपनी ओर से मनमानी करने से बचें।
अनुकूलता के लिए- किसी भी कन्या को वस्त्र उपहार में दें।

अंक 04- व्यसन कम होने से परिवार से दूरी कम होने लगेगी। कार्य विस्तार की कोशिश में सफल रहेंगे। स्वाभिमान को कायम रखते हुए अभिमान की प्रवत्ति से दूर रहना होगा।
अनुकूलता के लिए- घर में व्यर्थ बहस से बचकर रहें।

अंक 05- अल्प समय के लिए बाहर की यात्रा के योग बनते है। धार्मिक कार्यक्रमों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। मानसिक शांति का अनुभव होगा।
अनुकूलता के लिए- सप्त धान्य का सामर्थ अनुसार दान करें।

अंक 06- रिश्तेदारी व कामकाज के प्रति भविष्य की चिंता दैनिक दिनचर्या को अव्यवस्थित कर देगी। मित्रों का सहयोग लेन-देन की व्यवहारिक दिक्कतों को दूर करने में सहायक होगा।
अनुकूलता के लिए- यथासंभव कोई भी एक नया वस्त्र धारण करें।

अंक 07- वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए उच्च शिक्षित व्यक्तियों को गहन अध्ययन की ओर रूचि बढ़ानी चाहिए। घर ग्रहस्थी में एक दूसरे के कार्य में बिना वजह दखल देने से बचें।
अनुकूलता के लिए- किसी भी मंदिर में ध्वजा चढ़ाएं।

अंक 08- बच्चों द्वारा अपनी उपेक्षा पुरे समय परेशानी का कारण बनेगी। मित्रों के मध्य गोपनिय वार्ता से बचें। सामाजिक दायरा बढ़ने व व्यवहार कुशलता चहुं ओर प्रसिद्धी दिलवाएगी।
अनुकूलता के लिए- उगते सूर्य को हल्दी मिश्रित जल से अघ्र्य दें।

अंक 09- मन न लगने की स्थिति में घर के महत्वपूर्ण कार्यों को करने से बचें अन्यथा आर्थिक बोझ ओर बढ़ सकता है। अभिमानी प्रवत्ति के बजाए झुककर कार्य करने की आदत डालें।
अनुकूलता के लिए- व्यक्ति विशेष का अपमान करने से बचें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.