Breaking News
recent

झपट्टा मार मोबाइल चोर गिरफ्तार,19 वारदातें कबूली...तीन आरोपी अभी फरार

उदयपुर. प्रतापनगर थाना पुलिस ने राहगीरों से मोबाइल-नगदी छीनने और सूने घरों व दुकानों में चोरी की वारदातें करने में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसने तीन साथियों के साथ मिलकर 19 वारदातें करना कबूल किया है। इस गैंग ने अधिकतर वारदातें इंडस्ट्री एरिया में मजदूरों के साथ की गई। आरोपी से पूछताछ के साथ ही पुलिस इसके साथियों की तलाश में दबिशें दे रही है।थानाधिकारी डॉ हनुमंतसिंह राजपुरोहित ने बताया कि ढीकली निवासी हजारी लाल गमेती ने 15 अक्टूबर को देबारी-पिंडवाडा हाईवे पर किराणा दुकान में चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इस पर पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में थी तभी हैडकांस्टेबल गोविंदसिंह, कांस्टेबल अशोक सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन व्यक्ति एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल लेकर देबारी की तरफ घूम रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच उन्हें रुकवाया तो पीछे बैठे व्यक्ति भाग गए। ढीकली निवासी पिंटू पुत्र चुन्नीलाल को थाने लाकर पूछताछ की तो उसने मोबाइल नगदी छीनने, दुकानों व घरों में चोरी करने की वारदातें कबूल कर ली।

घूम रहे थे छीनी गई बाइक पर

पूछताछ के अनुसार यह बाइक आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर गत दिनों रीको इंडस्ट्री एरिया गुडली में मोटरसाइकिल चालक को रोककर छीनी थी। पुलिस आरोपी के साथी ढीकली निवासी खेमराज पुत्र मांगीलाल, भंवरलाल पुत्र दौलत राम, साकरोदा निवासी कमलेश पुत्र नाथूराम की तलाश कर रही है।

 

RWAD MORE : video : यहां रात-दिन हो रहा अवैध बजरी खनन... ग्रामीणों ने तंग आकर पकडे 3 बजरी भरे डम्पर..

 

इंडस्ट्री एरिया में की सर्वाधिक वारदाते

डिप्टी भगवतङ्क्षसह हिंगड ने बताया कि आरोपी और उसकी गेंग ने ज्यादातर वारदातें गुडली, कलड़वास और मादड़ी इंडस्ट्री एरिया में मजदूरों के साथ की। ये शाम को बाइक पर निकलते और मौका पाकर किसी न किसी को छुरी दिखाकर मोबाइल व नगदी लेकर भाग जाते रहे हैं। आरोपी से कुछ मोबाइल व गैस की टकी बरामद की जा चुकी है ।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.