Breaking News
recent

अलवर में यहां छात्रावास में 2 छात्राओं ने 10 साल की बालिका को बाथरूम में ले जाकर किया ऐसा काम, गंभीर हालत में अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

अलवर के थानागाजी कस्बे में संचालित राजकीय माढ़ा छात्रावास में गुरुवार शाम दो बालिकाओं ने साथ रहने वाली जूनियर छात्रा को बाथरूम में ले जाकर ब्लेड से उसका गला काट दिया। उसके हाथ और शरीर के कई हिस्सों पर भी वार किया। गंभीर रूप से जख्मी बालिका कीर्ति मीणा (10) को देर रात अलवर में ट्रोमा वार्ड में भर्ती कराया। यहां बालिका की हालत स्थिर बनी हुई है। हमला करने वाली 13 से 14 वर्ष की दोनों बालिकाओं को वार्डन ने छात्रावास से बहिष्कृत कर दिया। आरोपी बालिकाओं को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। हमला करने की वजह का न तो होस्टल प्रशासन खुलासा कर रहा है और न ही परिजन कोई जानकारी दे रहे हैं।

आरोपी बालिकाओं का कहना है कि वे हाथ के नाखून काट रही थी इसी दौरान छात्रा के हाथ पर कट लग गया। तीनों बालिकाओं के परिवार आपस में रिश्तेदार बताए गए हैं। पूरे मामले में प्रशासन का रवैया बेहद गैर जिम्मेदाराना रहा। घटना के 18 घंटे बाद तक कोई अधिकारी हॉस्टल ही नहीं पहुंचा। पुलिस थानाधिकारी सागरमल भी ऐसी किसी घटना की सूचना से इनकार करते रहे। शनिवार शाम करीब 6.30 बजे अलवर से जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व माडा छात्रावास प्रभारी जांच करने पहुंचे।

सुरक्षाकर्मी लगाने के निर्देश दिए हैं। दोपहर तक मामले की सूचना ही नहीं मिली थी, प्रभारी अधिकारी के साथ मौके पर जांच की है। हॉस्टल में बालिकाएं ही रहती है, इसलिए ब्लेड लाने या ऐसा कुछ होने की आशंका नहीं थी। अब वार्डन को निर्देश दिए हैं कि यहां दो सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए। पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। दोषी अधिकारी पर भी कार्रवाई होगी।
लोकेश मीणा, एसीईओ, अलवर जिला परिषद



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.