Breaking News
recent

2 मामलों में 2 साल से फरार चल रहे वारंटी को अंतत: पुलिस ने किया अरेस्ट


— दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
बाड़मेर. सदर थाना पुलिस ने दो मामलों में दो साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी जसराज पुत्र गोरधनराम निवासी सेवनियाला को गिरफ्तार किया।

 

आरोपी वर्ष 2016 से दो मामलों में फरार था। इसी तरह पुलिस ने वारंटी लूम्भनाथ पुत्र बलनाथ जोगी जैसलमेर को गिरफ्तार किया।

 

इधर, जुआरी गिरफ्तार
बाड़मेर. सदर थाना पुलिस ने सोमवार को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार जनों को गिरफ्तार कर जुआ राशि बरामद की।

 

जुआ खेलते चार गिरफ्तार
एएसआई लूणाराम ने बताया कि शास्त्रीनगर में उम्मेदाराम पुत्र भंवराराम, लूणाराम पुत्र बंशीलाल, बंशीलाल पुत्र भ्ूारचंद, हीरालाल पुत्र गुलाबचंद को सार्वजनिक स्थान पर ताश पत्तों पर रुपए का दावं लगाते हुए 1600 रुपए जुआ राशि के साथ गिरफ्तार किया।
.....

 

यह भी पढें: सामान लूट लिया

धोरीमन्ना. थाना क्षेत्र के काकड़ों की ढाणी चैनपुरा में रात कुछ बदमाशों ने एक परिवार को कोल्ड-ड्रिंक के साथ नशीला पदार्थ पिला जेवरात व अन्य सामान लूट लिया। सदस्यों को 48 घंटे बाद होश आने पर उन्होंने धोरीमन्ना थाने पहुंच घटना की रिपोर्ट देकर मामला दर्ज करवाया।

 

पुलिस के अनुसार देवीलाल पुत्र लाधूराम विश्नोई ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि शुक्रवार शाम दिनेश कुमार विश्नोई निवासी रोहिला पूर्व व तीन अन्य युवक उनके घर आए तथा काम-धंधे पर चलने की बात कही। इसके बाद एक जना उनके घर रुक गया तथा दिनेश व दो अन्य धोरीमन्ना गए। आते समय वे दो कोल्डड्रिंक व एक मिठाई का पैकेट लेकर आए। इनमें से एक बोतल से दिनेश व उसके साथियों ने पीया तथा दूसरी बोतल उन्होंने उसके परिवार को पिला दी। इसमें नशीला पदार्थ मिला होने से परिवार के सदस्य अचेत हो गए। उसके बाद दिनेश विश्नोई व तीन अन्य ने उनके हाथ में पहनी तीन सोने की अंगूठी, चांदी का कड़ा, मोबाइल, बाइक, ढाणी में रखे 40 हजार रुपए नकद, मां के सोने-चांदी के आभूषण समेत घर में रखा कीमती सामान चुरा ले गए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.