Breaking News
recent

20 मांगे, सौदा 10 में तय हुआ लेकिन आखिरी समय में बिगड़ गया खेल...जानिये पूरा मामला

रावतभाटा में भैंसरोडगढ़ पंचायत का मामला. खेत की पत्थरगढ़ी की एवज में मांगी राशि

कोटा. कोटा एसीबी की टीम ने रावतभाटा क्षेत्र में भैंसरोडगढ़़ पंचायत की पटवारी ज्योति चौरसिया को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते शुक्रवार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पटवारी ने खेत में पत्थरगढ़ी के आदेश करने की एवज में रिश्वत मांगी थी।

यहां 'राजे का राज', गहलोत और पायलट मिलकर भी नहीं हरा सकते..पढिय़े पूरी खबर


एएसपी चन्द्रशील ठाकुर ने बताया कि परिवादी भैंसरोडगढ़़ पंचायत समिति के गांव अम्बा निवासी मोहन भील ने एसीबी में तीन दिन पहले शिकायत दी थी कि खेत की पत्थरगढ़ी के लिए पटवारी बीस हजार रुपए की रिश्वत मांग कर रही है। मोहन ने असमर्थता जताई तो सौदा दस हजार रुपए में तय हुआ।शिकायत के सत्यापन के बाद शुक्रवार को एसीबी टीम ने परिवादी को रुपए देकर पटवारी ज्योति चौरसिया के रावतभाटा में प्रतापनगर चारभुजा स्थित मकान पर भेजा। पटवारी ने मोहन से रुपए टेबल पर रखने के कहा। टेबल पर रुपए रखने के बाद परिवादी के संकेत पर एसीबी टीम ने पटवारी को गिरफ्तार कर टेबल से रिश्वत की राशि बरामद कर ली।

kota news

आरोपी पटवारी रावतभाटा में अपने पिता के साथ रहती है, जबकि उसका पति महेन्द्र पारेता कोटा में शक्तिनगर में किराए के मकान में रहता है। टीम ने कोटा स्थित मकान पर भी दबिश दी, लेकिन वहां ताला लगा मिला। इस पर एसीबी ने मकान को सील कर दिया। एसीबी की टीम आरोपी पटवारी को कोटा ले आई, जहां देर शाम तक कागजी कार्यवाही जारी थी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.