नर्इ दिल्ली। क्रूड आॅयल की कीमतों में लगातार कटौती जारी है। पिछले दो हफ्तों से पेट्रोल आैर डीजल के दाम में कटौती की जा रही है। आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को पेट्रोल की कीमत में 20 आैर डीजल की कीमत में 7 पैसे की कटौती की गर्इ है। जहां दिल्ली में पेट्रोल के दाम 80 रुपए से नीचे आ चुके हैं। वहीं डीजल की कीमतों में काफी असर देखने को मिला है। जानकारों की मानें तो नवंबर के बाद साउदी आैर र्इरान से कच्चे तेल का आयात जारी रहता है तो आने वाले दिनों में पेट्रोल आैर डीजल के दाम में आैर भी ज्यादा कटौती देखने को मिल सकती है। आइए आपको भी बताते हैं कि इस कटौती के बाद आपको अपने शहर में पेट्रोल आैर डीजल पर कितने रुपए खर्च करने होंगे…
पेेट्रोल पर 20 पैसे प्रति लीटर की कटौती
आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल आैर डीजल के दाम 20 पैसे प्रति लीटर कम किए गए हैं। नर्इ दिल्ली, कोलकाता आैर मुंबर्इ में पेट्रोल के दाम में 20 पैसे प्रति लीटर की कटौती के बाद दाम क्रमशः 79.55, 81.43, आैर 85.04 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं चेन्नर्इ में पेट्रोल के दाम में 21 पैसे प्रति लीटर की कटौती होने के बाद दाम 82.65 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
डीजल पर 7 पैसे प्रति लीटर की कटौती
आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज देश के प्रमुख महानगरों में डीजल के दाम में 7 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। नर्इ दिल्ली आैर कोलकाता में डीजल के दाम में 7 पैसे प्रति लीटर की कटौती के बाद दाम क्रमशः 73.78 आैर 75.63 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता में डीजल के दाम में 8 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद इन दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमशः 77.32 आैर 78 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।





No comments:
Post a Comment