Breaking News
recent

महात्मा गांधी सद्भावना क्रिकेट कप-2018 के तहत सवाऊ पदमसिंह में चल रहे मैच, हूटिंग के साथ छाई रोमांचकता

गिड़ा.
महात्मा गांधी सद्भावना क्रिकेट कप-2018 के तहत ग्राम पंचायत सवाऊ पदमसिंह में चल रहे मैच में काफी रोमांचकता छाई रहती है। समर्थकों की हूटिंग के बीच खिलाड़ी रनों की स्पर्धा चल रही है।

 

प्रतियोगिता के दौरान मंगलवार को पहला मैच वीर तेजाजी क्लब खोखसर पूर्व व खोखसर पश्चिम क्लब के बीच हुआ। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए वीर तेजाजी क्लब खोखसर पूर्व ने 69 रन बनाए। जवाब में खोखसर पश्चिम क्लब ने 2 विकेट रहते जीत हासिल की। खोखसर पश्चिम के विष्णु तीन विकेट व 8 रन के साथ मैन ऑफ द मैच रहे।

 

क्रिकेट प्रतियोगिताएं
इसी प्रकार दूसरा मैच पाबूजी क्लब खारड़ा भारतसिंह व गांधी क्लब परेऊ के बीच खेला गया जिसमें पाबूजी क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 138 रन बनाए। जवाब में गांधी क्लब परेऊ 82 रन पर ही ढेर हो गई। कैलाश 58 रन और 3 विकेट के साथ मैन ऑफ द मैच रहे।

 

तीसरा मैच स्व. जोगाराम क्लब सवाऊ पदमसिंह व यूथ फोसज़् लापून्दड़ा के बीच हुआ। इसमें जोगाराम क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 69 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में लापून्दड़ा ने 6 विकेट से मैच जीता। प्रेमदान 45 रन के साथ मैन ऑफ द मैच रहे।
चौथा मैच शहीद प्रेमसिंह क्लब शहर व रॉयल क्लब जाखड़ा के हुआ। इस दौरान गिड़ा प्रधान लक्ष्मणराम चौधरी, महेंद्र चौधरी, सरपंच मंगनाराम सियाग, भंवरलाल कूकणा, कौशलाराम सऊ, चूनाराम जाखड़, सरपंच बांकाराम लेगा, राजेंद्र यादव व आयोजन कमेटी के सदस्य व कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।

 

जीआइ सीए- गिड़ा में प्रतियोगिता के दौरान टॉस करते अतिथि।
रॉय कॉलोनी रॉयल्स ने जीता क्रिकेट कप
बाड़मेर. श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार को रॉय कॉलोनी रॉयल्स ने जीत लिया। रॉय कॉलोनी रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए अम्बे लिटिल स्टार की पूरी टीम को 130 रन पर ढ़ेर कर दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉय कॉलोनी रॉयल्स ने नरेश के 22 व रवि के 19 रन की बदौलत एक ओवर शेष रहते 2 विकेट से फ ाइनल मैच जीत लिया। मैच प्रारम्भ होने से पूर्व मुख्य अतिथि प्राचार्य व नियंत्रक मेडिकल कॉलेज डॉ. एनडी सोनी ने खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष बोहरीदास, सह कोषाध्यक्ष जगदीश परमार, सचिव मोहनलाल व हितेश सोनी, पूर्व कोषाध्यक्ष करण परमार, मदनलाल भाडखा, महेश मण्डोरा सहित समाज के लोग मौजूद रहे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.