पंडित गुलशन अग्रवाल
अंक 01- महत्वकांक्षाओं की अधिकता से अर्थ की हानि हो सकती है। आपके लचीले व्यवहार से पैतृक संपत्ति के कामों में दिक्कतें आ सकती है। अत्यधिक धन खर्च के योग बनते है।
अनुकूलता के लिए- गाय को मीठी रोटी खिलाएं।
अंक 02- फिजुलखर्ची की आदत को कम करने का प्रयास करें। संयमित वाणी से परिवार में आपके सम्मान में बढ़ोतरी होगी। अपने कर्मक्षेत्र के प्रति मन में उत्साह व जोश बना रहेगा।
अनुकूलता के लिए- तुलसी की तीन परिक्रमा लगाएं।
अंक 03- छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कि गई मेहनत के परिणाम, कार्यक्षेत्र में देखने को मिलेंगे। दैनिक दिनचर्या में लापरवाही पर अंकुश लगाने से स्वास्थ्य अनुकूल रह सकता है।
अनुकूलता के लिए- सामर्थ अनुसार कन्या भोजन कराएं।
अंक 04- अत्यधिक व्यसनों के कारण समाज में नीचा देखना पड़ सकता है। परिवार के साथ आपकी यात्रा टल सकती है। यंत्रों-मशीनों के प्रयोग में असावधानी से चोट लग सकती है।
अनुकूलता के लिए- लाल रंग का उपयोग करने से बचें।
अंक 05- मानसिक चिंता व तनाव के कारण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। जीवनसाथी से छोटी-छोटी बातों पर व्यर्थ बहस न करें। पिता के प्रति व्यवहार में परिवर्तन लाएं।
अनुकूलता के लिए- छोटे बच्चों का सामर्थ अनुसार वस्त्र दान करें।
अंक 06- परिचितों में किये गए किसी भी प्रकार के लेन-देन में सावधानी रखें। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान संभव है। प्रत्येक कार्यों के प्रति मन में आलस्य बना रहेगा।
अनुकूलता के लिए- किसी भिक्षुक को भोजन कराएं।
अंक 07- कार्यक्षेत्र में आपके व्यवहार व कार्यों से अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। वाहन खरीदने से संबंधित रूके कार्य पूर्ण होंगे। पुरूषार्थ की कमी से आर्थिक नुकसान हो सकता है।
अनुकूलता के लिए- हनुमान मंदिर में यथासंभव चोला चढ़ाएं।
अंक 08- गुप्त शत्रु शारीरिक व मानसिक हानि पहुंचा सकते है। शीत प्रकृति वाले व्यक्ति खाने-पिने में स्वाद को न देखें। व्यवसाय में कानुनी समस्याएं मानसिक तनाव उत्पन्न करेगी।
अनुकूलता के लिए- माता मंदिर में यथाशक्ति सुखे मेवे का दान करें।
अंक 09- नीच संगति से र्दूव्यसनों के कारण अत्यधिक धन खर्च की स्थिति बनती है। कार्य कुशलता में कमी के कारण काम नहीं हो पाएंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा।
अनुकूलता के लिए- इष्ट मंत्र की एक माला का जप करें।





No comments:
Post a Comment