Breaking News
recent

आज का पंचांग 21 अक्टूबर 2018

ज्योतिष पं. गुलशन अग्रवाल

राष्ट्रीय मिति आश्विन 29 शक संवत् 1940 आश्विन शुक्ल द्वादशी रविवार विक्रम संवत् 2075। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 05 सफर 11 हिजरी 1440 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 21 अक्टूबर सन् 2018 ई०। दक्षिणायण, दक्षिण गोल, शरद ऋतु।

राहुकाल सायं 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। द्वादशी तिथि रात्रि 9 बजकर 31 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 7 बजकर 36 मिनट तक। वृद्धि योग पूर्वाह्न 11 बजकर 38 मिनट तक उपरांत ध्रुव योग का आरंभ, बव करण प्रातः 8 बजकर 46 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ।

आज के मुहर्त- अनुकूल समय में पशुधन की खरीदी बिक्री करने के लिए शुभ मुहूर्त है।

चंद्रमा अर्धरात्रोत्तर 1 बजकर 12 मिनट तक, कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा। आज ही शनि मूल नक्षत्र के चतुर्थ चरण में प्रातः 6 बजकर 17 मिनट, पद्मनाभ द्वादशी।

आज जन्में बच्चे

आज जन्म लिए बच्चों के नाम (से, सो, द, दी) अक्षरों पर रख सकते है। आज जन्म लिये बच्चे देह से आकर्षक होंगे। प्रायः छोटी-छोटी बातों से चिढ़ने वाले होंगे। इनका स्वभाव दुर्गम अर्थात जटिल रहेगा। सामान्यतः हिम्मतवाले तथा आतुर होंगे।

पंचांग क्या है

पंचांग या पंचागम् हिन्दू कैलेंडर है जो भारतीय वैदिक ज्योतिष में दर्शाया गया है। पंचांग मुख्य रूप से 5 अव्यवों का गठन होता है, अर्थात् तिथि, वार, नक्षत्र, योग एवं करण। पंचांग मुख्य रूप से सूर्य और चन्द्रमा की गति को दर्शाता है। हिन्दू धर्म में हिन्दी पंचांग के परामर्श के बिना शुभ कार्य जैसे शादी, नागरिक सम्बन्ध, महत्वपूर्ण कार्यक्रम, उद्घाटन समारोह, परीक्षा, साक्षात्कार, नया व्यवसाय या अन्य किसी तरह के शुभ कार्य नहीं किये जाते ।जैसा कि प्राचीन समय से बताया गया है कि हर क्रिया के विपरीत प्रतिक्रिया होती है। इसी तरह जब कोई व्यक्ति पर्यावरण के अनुरूप कार्य करता है तो पर्यावरण प्रत्येक व्यक्ति के साथ समान तरीके से कार्य करता है। एक शुभ कार्य प्रारम्भ करने से पहले महत्वपूर्ण तिथि का चयन करने में हिन्दू पंचांग मुख्य भूमिका निभाता है। पंचांग एक निश्चित स्थान और समय के लिये सूर्य, चन्द्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति को दर्शाता है। संक्षेप में पंचांग एक शुभ दिन, तारीख और समय पे शुभ कार्य आरंभ करने और किसी भी तरह के नकारात्मक प्रभाव को नष्ट करने का विचार प्रदान करता है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.