ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल
अंक 01- जमीनों के कामकाज को अपने हित में लाने के लिए बड़ा पूंजि निवेश करना होगा। विद्यार्थियों में भरपुर आत्मविश्वास भविष्य में प्रतियोगी परिक्षाओं में बेहद काम आएगा।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल हनुमानजी के दर्शन करें।
अंक 02- अपने द्वारा रखे गए वाणी संयम पैतृक संपत्ति के विवादों को निपटाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। परिवार में विवादों को देखते हुए बचकर रहने का प्रयत्न करें।
अनुकूलता के लिए- देवी मंदिर में कुछ देर श्रमदान करें।
अंक 03- व्यसनों को न छोड़ पाने की स्थिति में उसे कम से कम करने के प्रयास करने होंगे। रिश्तेदारी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बखुबी निभाने से मान-सम्मान में खासी बढ़ोतरी होगी।
अनुकूलता के लिए- दिन के किसी भी समय कुछ देर ध्यान लगाएं।
अंक 04- शैखी बघारने की आदत के कारण बिना समझे कठिन कार्यों को हाथ में लेने से परेशानी में आ जाएंगे। खतरों के काम में बहादूरी दिखाने के प्रयास नुकसानदायी साबित होंगे।
अनुकूलता के लिए- किसी भी मंदिर में कच्ची भोजन सामग्री-सीधा चढ़ाएं।
अंक 05- गलत मदों में हुए खर्च से पुरे समय परेशान रहेंगे। कार्यशैली में परिवर्तन करना जरूरी होगा। कारोबार में पूंजि की व्यवस्था समय पर न होने से पुरे समय परेशान रहेंगे।
अनुकूलता के लिए- नीले रंग का एक पुष्प अपने पास में रखें।
अंक 06- किसी बड़ी मुसीबत से निकलने में वरिष्ठों से मिली अनपेक्षित मदद आश्चर्यचकित कर देगी व मनमानस बदलने पर मजबुर होंगे। भाग्य की प्रबलता कार्य सहज बनाएगी।
अनुकूलता के लिए- गणेशजी को मोदक का भोग लगाएं।
अंक 07- कार्यस्थल पर नई योजना को पुरा करने के लिए सहकर्मियों के साथ भागीरथी प्रयास करने होंगे। युवाओं को विवेकहीन होने से बचने के लिए देव भक्ति का सहारा लेना होगा।
अनुकूलता के लिए- गरीबों के प्रति अपने व्यवहार को सहज रखें।
अंक 08- लाभांष का अधिकांश हिस्सा खर्च हो जाने से व्यवसाय बढ़ाने में मुसीबत का सामना करना पड़ेगा। सेहत से जुड़ी छोटी समस्या कार्यक्षमता बहुत ज्यादा प्रभावित करेगी।
अनुकूलता के लिए- मिश्रित रंग के पुष्प देवी मंदिर में चढ़ाएं।
अंक 09- खाने-पिने में जीतना रूचि का ध्यान रखते है, उतना ही सेहत का भी ध्यान रखें। अन्यथा तकलीफें बढ़ सकती है। किसी भी कार्य सफलता में भाग्य के महत्व को स्वीकारना होगा।
अनुकूलता के लिए- गाय के गोबर से बने कंडे की धुप दें।





No comments:
Post a Comment