Breaking News
recent

इनामी शतरंज प्रतियोगिता 22 नवम्बर से...खेल प्रतियोगिताओं को लेकर उदयपुर रहा आगे

उदयपुर. चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में बुद्धिबल सेवा संस्थान, ऑल राजपुताना शतरंज संघ, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ, विश्व शतरंज महासंघ के तत्वावधान में छठी नन्दलाल पंडियार स्मृति अंतरराष्ट्रीय ओपन फीडे रेटिंग ओपन शतरंज प्रतियोगिता 22 नवम्बर से न्यु भोपालपुरा स्थित ऑर्बिट रिर्सोट में होगी। लेकसिटी अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि प्रतियोगिता की कुल इनामी राशि 7 लाख 51 हजार रुपए होगी। प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार क्रमश: ५०, ३५ व २० हजार रुपए होगा। इसी प्रकार अन्य उपहारों के तहत फीडे रेटिंग के आधार पर नकद पुरस्कार दिया जाएगा। बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, श्रीलंका से भी खिलाड़ीयों के शामिल होने की उम्मीद है।

गुरु नानक चौथी बार हैण्डबॉल चैम्पियन
गुरु नानक स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में आयोजित अंतर महाविद्यालय हैण्डबॉल महिला प्रतियोगिता में लगातार चौथी बार गुरु नानक महाविद्यालय ने चैंपियनशिप जीतकर रिकॉर्ड बरकरार रखा।
आयोजन प्रभारी स्वाति भाटी ने बताया कि संस्था अध्यक्ष चिरंजीव सिंह ग्रेवाल, उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह ढिल्लों, सचिव अमरपाल सिंह पाहवा तथा प्राचार्य एनएस राठौड़ ने सभी खिलाडिय़ों को बधाई दी। बेस्ट प्लेयर सीमा मीणा रहीं।

सीनियर महिला बाक्सिंग में दो पदक
इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के तत्वावधान में उत्तराखंड एमेच्योर मुक्केबाजी संघ की ओर से रुड़की हरिद्वार में 12 से 16 अक्टूबर के बीच हुई 18 वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला प्रतियोगिता में राजस्थान की महिला मुक्केबाज काजल साहू व मनीषा ने शानदार प्रदर्शन कर उनके भार वर्ग अनुरूप कांस्य पदक हासिल किए। पांच अन्य महिला अक्षिता गौतम, भारती साहू, मुस्कान, पायल व शर्मिला अंतिम आठ मुक्केबाजों में स्थान बनाने में सफल रही।

उत्तीर्ण की परीक्षा
इधर, इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन की ओर से आयोजित वन स्टार प्रशिक्षक पाठ्यक्रम परीक्षा को बॉक्सर जुबेर खान ने उत्तीर्ण कर लिया है।

सर्वश्रेष्ठ आयोजक खिताब

अक्टूबर को फेडरेशन की एजीएम में राजस्थान एमेच्योर बाक्सिंग संघ को सर्वश्रेष्ठ आयोजक के खिताब से नवाजा गया। गत वर्ष अक्टूबर माह में उदयपुर में आयोजित ८वीं राष्ट्रीय सब जूनियर महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता का सत्र 2017.18 का सर्वश्रेष्ठ आयोजन रहा।

 

READ MORE : Tourist Season : उदयपुर में यहां हो रही है लपकागिरी, आखिर क्यों कैमरा देखते ही भाग छूटे ये...देखें तस्वीरों में

 

प्रदेश स्तर एथलिट में शामिल खिलाड़ी
राउमावि बछार के विद्यार्थी गणेशलाल भील, गणेशलाल व छात्रा दीपिका मीणा का ६३वीं प्रदेश स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता में चयन हुआ है। ये जानकारी विद्यालय के संस्था प्रधान नरेंद्र कछारा व शारीरिक शिक्षक भगवानलाल ने दी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.