Breaking News
recent

चुनाव से ठीक पहले 22 से ज्यादा मुस्लिम संगठन हुए एक, राजनीतिक पार्टियों से कर डाली ये मांग

उदयपुर
प्रदेश में कई जगह देखने को मिल रहा है कि अलग अलग समाज के लोग एक जुट होकर राजनैतिक पार्टियों से समाज हित के साथ साथ राजनिति में प्रतिनिधित्व देने की बात कर रहे हैं। ऐसे में उदयपुर के मुस्लिम समाज के विभिन्न संगठनों ने भी आज एक साथ अंजुमन तालीमुल इस्लाम के बेनर तले आकर यह आह्वान कर दिया कि आने वाले चुनाव से पहले प्रदेश की प्रमुख राजनैतिक पार्टियों के सामने समाज के विकास को लेकर अपना एजेंडा प्रस्तुत किया जाएगा ओर जो उस पर अपनी सहमति जताएगा चुनाव में उन्ही का चुनाव में सहयोग करेगें।

इस मौके पर अंजुमन तालीमुल इस्लाम सहित सभी संगठनों के लोगों ने यह भी कहा कि वह पार्टी या कोई भी हो सकती है। अब तक यह देखा गया है कि अल्पसंख्यकों के वोट बैेंक को काग्रेंस का परम्परागत वोट बैंक माना जाता रहा है लेकिन इस बार मुस्लिम समुदाय के विभिन्न संगठनों के लोगों ने एक जुट होकर यह बताने की कोशिश की है कि इस बार चुनाव में सबसे पहले समाज हित ओर उसके बाद समुदाय के लोगों को राजनिति में पूर्ण रूप से प्रतिनिधि मिलना चाहिए।

इस मौके पर अंजुमन तालीमुल इस्लाम के सदर मोहम्मद खलील ने साफ किया कि अब तक हमारे समाज को कोई भी बहला फुसला कर उनके वोट को हासिल कर लेता था लेकिन पहली बार ऐसा मौका मिला है कि अंजुमन तालीमुल इस्लाम के बेनर तले 22 से ज्यादा संगठनों ने एक होकर अपनी आवाज को बुंलद की है। इसके अलावा चुनावी मेनीफेस्टों की तरह समाज की ओर से भी मेनीफेस्टों तैयार किया जाएगा औश्र पार्टियों के सामने रखा जाएगा। इस मेनीफेस्टों को पार्टी मेनीफेस्टों में शामिल करवाया जाएगा। जो पार्टी ऐसा करेगी उदयपुर शहर का मुस्लिम समुदाय उस पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.