Breaking News
recent

अंकज्योतिष 23 अक्टूबर 2018: आज इस अंक के नौकरी में पद व पैसे दोनों से तरक्की के लिए दिन अनुकुल है।

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01- अत्यधिक व्यस्तता के बावजुद भी धार्मिक यात्राओं का लाभ उठाने के लिए समय का प्रबंधन अच्छे से कर पाएंगे। घर परिवार के प्रति जवाब देही को समझते हुए कार्य करने होंगे।
अनुकूलता के लिए- श्रीकृष्ण को तुलसाजी की माला अर्पित करें।

अंक 02- कर्मक्षेत्र के कानुनी झमेलों में उलझने से बचने के लिए जवाबदारी को सुनिश्चित करते हुए सिमित दायरे में रहना होगा। आत्मविश्वास के कारण समस्त कार्य समय पर होंगे।
अनुकूलता के लिए- सरस्वतीजी को श्वेत पुष्प की माला अर्पित करें।

अंक 03- साझेदारी के कामकाज में अपने सिद्धांतों को थोपने के बजाए मिलकर रणनिति बनाने का प्रयास करें। गहरे संबंधों के बावजुद भी लेनदेन में व्यवहारिकता निभाने का प्रयत्न करें।
अनुकूलता के लिए- श्यामा गाय का विधिवत पूजन करें।

अंक 04- भुमि-भवन के कामकाज में अचानक आई तेजी का लाभ उठाने में सफल रहेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने व विलासितापूर्ण जीवन जीने में खुब धन खर्च होगा।
अनुकूलता के लिए- भोलेनाथ को 11 बिल्वपत्र चढ़ाएं।

अंक 05- व्यापार में नये सौदे की अधिकता रहेगी। मुख्य व्यवसाय के साथ ही अतिरिक्त कामकाज को भी अपनाना होगा। नौकरी में पद व पैसे दोनों से तरक्की के लिए दिन अनुकुल है।
अनुकूलता के लिए- शनिदेव का सरसो तेल से अभिषेक करें।

अंक 06- गोपनीय रूप से किसी अतिरिक्त कार्य को शुरू करना अपने हित में रहेगा। धार्मिक कर्म अच्छे से होगा। कुसंगति का असर मन व मस्तिष्क दोनों पर प्रतिकुल रहेगा।
अनुकूलता के लिए- अपमानजनक शब्दों से बचकर रहें।

अंक 07- दोस्ती के भरोसे दिया गया ऋण समय पर न मिलने से अपनी बदनामी करवा सकता है। शेयर बाजार में तेजी की प्रतिक्रिया निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति बनाएगी।
अनुकूलता के लिए- देवी के किसी भी वैदिक मंत्र का जप करें।

अंक 08- मित्रों द्वारा तारिफ किए जाने से अतिआत्मविश्वास के कारण कुछ गलत फैसले लेने में आ सकते है। रिश्तेदारी में धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के मौके आ सकते है।
अनुकूलता के लिए - छोटी कन्याओं में मीठाई का वितरण करें।

अंक 09- आज किया पैसों का लेनदेन मुसीबत का कारण बनेगा। आध्यात्मिक सत्संग मन प्रसन्न रखेगा। व्यक्तिगत संबंधों में अनबन की संभावना देखते हुए चुप रहना बेहतर रहेगा।
अनुकूलता के लिए- किसी भी प्रकार के तेल का दान करने से बचें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.