Breaking News
recent

24 घंटे में शुरू हो सडक़ निर्माण, नहीं हो करेंगे आंदोलन

जून माह में होना था कार्य पूर्ण, अब तक नहीं हुआ पूरा
प्रतापगढ़. शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए 94 करोड़ की पुनर्गठन योजना के तहत पुरानी लाइन के बदले नई पाइप लाइन डाली जा रही है। योजना के तहत कार्य 8 फरवरी 2016 से शुरू हुआ था जो 7 फरवरी 2018 को पूर्ण होना था। लेकिन विभाग की अनदेखी व लापरवाही के चलते सात माह बाद भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। जिसके कारण शहर की जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है। लम्बे समय से शहर की सडक़ों के हाल बेहाल होने के कारण लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। सोमवार को शहर के वार्ड 9 व 10 के लोगों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौप सडक़ों को जल्द दुरस्त करवाने की मांग की है।
दी आंदोलन की चेतावनी
ज्ञापन में बताया गया कि लगभग दो वर्ष से जलदाय विभाग की ओर से शहर में नई पाइप लाइन बिछाए जाने का कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत शहर की सडक़ों को खोद रखा है। लेकिन आज तक नई सडक़ों का निर्माण नहीं हो पाया है। जिसके कारण शहर की जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है। देवगढ़ दरवाजे का मार्ग मिनी सचिवालय एवं हाउसिंग बोर्ड, कृषि मंडी सहित कई कॉलोनियों को जोड़ता है। रोड़ खराब होने के कारण धूल उड़ती रहती है। जो लोगों में श्वास की बीमारी पैदा कर रही है। लोग दमे के मरीज हो रहे हंै। ज्ञापन में चेतावनी देते हुए बताया कि 24 घंटे के अंदर विभाग के अधिकारियों एवं ठेकेदार को निर्देश देकर मार्ग तत्काल प्रभाव से सीसी रोड़ का निर्माण नहीं कराया जाता है तो ***** जाम एवं आंदोलन किया जाएगा।

 

 

 

आंगन में घुसा ट्रैक्टर, एक मासूम की मौत, एक घायल
पारसोला कस्बे में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना ने लोगों का दिल दहला दिया। कस्बे के हनुमान गली में एक अंनियंत्रित ट्रैक्टर घुस गया। ट्रैक्टर ने घर के बाहर आंगन में खाट पर बैठकर खेलते दो मासमों को चपेट में ले लिया। जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। इससे माहौल गर्मा गया। मुआवजा देने के बाद ही मासूम का अंतिम संस्कार किया गया।
हनुमान गली में कन्हैलाल वेद के मकान पर अपनी विधवा बेटी सीना अपने बच्चों के साथ रह रही थी। सुबह अपने बच्चो को खंाट पर बैठाकर घर के काम लग गई। उसी दरमियान आगर के रास्ते से तेज गती से आये ट्रेक्टर ने मोड पर स्टेरिगं जाम होने से कन्हैयालाल के मकान की दीवार का कौना तोड़ते हुए अंदर घुस गया। इससे दोनों बच्चे रोहित(5) पुत्र शंकरलाल वेद व लवली(6) पुत्री शंकरलाल वेद पर चढ़ गया। जिसमे से रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। लवली घायल हो गई।
आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने ट्रेक्टर चालक को पकड़ा और पुलिस प्रशासन को सूचना दी। सूचना पर पारसोला थानाधिकारी केशुलाल खटीक, एएसआई राजवीरसिंह मय जाप्ता मौके पर पंहुंचे।जहां से टे्रक्टर चालक एंव ट्रेक्टर को कब्जे में लिया। शव का पारसोला पीएचसी पर पोस्टमार्टम कराया गया। परिजन मुआवजा की मांग को लेकर अड़े रहे। जिसे आपसी सहमति के बाद शव को उसके पैतृक गांव गड़ा एकलींगजी डूंगरपुर ले जाया गया। जहां पर अंतिम संस्कार किया गया। बच्चों के पिता का भी दो माह पूर्व देहान्त हो गया था।तब से मृतक का परिवार अपने नाना के यहां पर ही रह रहा है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.