नई दिल्ली। देश की सबसे प्रमुख जांच एजेंसी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो में घमासान चल रहा है। सियासी विवाद भी सामने आ रहे हैं और राजनैतिक बयानबाजी हो रही है। कोई राकेश अस्थाना को पीएम मोदी का करीबी बता रहा है तो कोई आलोक वर्मा को ईमानदार अफसर की उपाधि से नवाज रहा है। इस बीच चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने राकेश अस्थाना को घेरते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है।
तेजस्वी ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। राजद नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा, "क्या राकेश अस्थाना ने नीतीश कुमार के NDA में आने के बदले 2500 करोड़ के सृजन घोटाले में नीतीश जी को बचाया था? CBI ने अभी तक सृजन स्कैम के मुख्य आरोपियों को भी गिरफ्तार नहीं किया है। CM ने राज्य कोष के 2500 करोड़ रुपये सृजन के खाते में ट्रांसफर कराकर गबन कर लिया। नैतिक कुमार जवाब दें?"
क्या राकेश अस्थाना ने नीतीश कुमार के NDA में आने के बदले 2500 करोड़ के सृजन घोटाले में नीतीश जी को बचाया था?CBI ने अभी तक सृजन स्कैम के मुख्य आरोपियों को भी गिरफ्तार नहीं किया है।CM ने राज्य कोष के 2500 करोड़ रुपये सृजन के खाते में ट्रांसफर कराकर गबन कर लिया। नैतिक कुमार जवाब दे? https://t.co/m48kg31GLq
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) October 28, 2018
तेजस्वी यादव ने इससे पहले राजद के विधायक और प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव के एक ट्वीट को रिट्वीट किया है। उस ट्वीट में लिखा है, 'ये वही राकेश अस्थाना है, जिसने नीतीश कुमार, सुशील मोदी, एलके आडवाणी से मिलकर लालू जी को साजिशकर्ता बनाया। श्याम बिहारी सिन्हा ने नीतीश कुमार पर रिश्वत लेने का आरोप लगाने के बावजूद नामजद नहीं किया। गोधरा कांड में नरेंद्र मोदी और अमित शाह को मोटी रकम लेकर क्लीन चिट दिया।' बता दें कि शक्ति सिंह यादव हिलसा से विधायक हैं।
ये वही राकेश अस्थाना है जिसने @NitishKumar, @SushilModi, एलके आडवाणी से मिलकर लालू जी को साजिशकर्ता बनाया। श्याम बिहारी सिन्हा ने नीतीश कुमार पर रिश्वत लेने का आरोप लगाने के वावजूद नामजद नही किया। गोधरा कांड में @narendramodi और @AmitShah को मोटी रकम लेकर क्लीन चिट दिया। pic.twitter.com/cOiRETjldA
— Shakti Singh Yadav (@sshaktisinghydv) October 27, 2018
भाजपा पर साधा निशाना
वहीं, एक और ट्वीट में बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी ने मोदी सरकार और आरएसएस पर भी निशाना साथा और लिखा, "देश में संविधान ख़त्म कर भ्रष्ट मोदी सरकार भ्रष्ट अधिकारियों के साथ मिलकर आरएसएस के विघटनकारी एजेंडे को लागू करने की साज़िश कर रही है। हम बीजेपी की विभाजनकारी नीतियों को कामयाब नहीं होने देंगे"।
बिहार: बेखौफ अपराधी, सुबह टहलने गए कॉलेज प्रोफेसर की गोली मारकर हत्या
क्या राकेश अस्थाना ने सृजन घोटाले में नीतीश कुमार को बचाया था? क्या सृजन में बचने और लालू परिवार को फँसाने की डील के बदले में नीतीश कुमार रातों-रात पाला बदल बीजेपी की गोद में खेलने चले गए?
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) October 26, 2018
सीबीआई ने डेढ़ साल बाद भी सृजन घोटाले के मुख्य अभियुक्तों को गिरफ़्तार क्यों नहीं किया है?
लालू ने साधा निशाना
लालू प्रसाद यादव के ट्विटर से भी अस्थाना की साख पर सवाल उठाए गए हैं। ट्वीट कर लिखा गया, " अरे, लालू की बेटी की शादी में वेन्यू से लेकर कैटरिंग तक सब कुछ था 'फ़्री'! मित्रों, बताओ ऐसे लोगों पर CBI को छापा मारना चाहिए कि नहीं चाहिए? भाईयों-बहनों, मारना चायै ना? मारना चायै ना...मित्रों, फलाना ज़िंदाबाद..ढिमका जिन्दाबाद....बीजेपी माता की जय..।"
एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा, "वाह भाई वाह! अस्थाना की आस्था देश अउर संविधान में कम और मोदी & कम्पनी में अधिक बा। ज़बर भक्ति है रे भाई। इ आस्था का आदान प्रदान दूनों तरफ़ से सेम टू सेम लागत बा। 'यू स्क्रैच माई बैक आई स्क्रैच योर बैक' वाला नमूना बा।"





No comments:
Post a Comment