Breaking News
recent

बीसीआई से मिली मंजूरी, सिरोही विधि कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, आवेदन 27 तक

सिरोही से भरत कुमार प्रजापत की रिपोट...र्

सिरोही. विधि कॉलेज प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए खुश खबरी है। काफी इंतजार के बाद बीसीआई ने राजकीय विधि महाविद्यालय में एलएलबी प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी दे दी है। ऐसे में कॉलेज में 120 सीटों के लिए 22 अक्टूबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गईहै। इसके तहत विद्यार्थी27 को दोपहर 2 बजे तक आवेदन जमा करा सकते हैं। दरअसल, उच्च शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश में 15 विधि महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने को लेकर बीसीआईको अनुशंसा की गई थी। लेकिन बार काउंसिल ऑफ इण्डिया की ओर से गहन मंथन व कॉलेज की स्थिति देखकर कर नौ महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया की अनुमति दे दी गई।

प्रवेश में देरी, लगेंगी अतिरिक्त कक्षाएं
प्रदेश में कॉलेज में नया शिक्षा सत्र जुलाई से शुरू होता है। लेकिन बीसीआईकी मान्यता नहीं मिलने से राजकीय विधि महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई। ऐसे में अब प्रवेश में देरी होने पर कॉलेज में अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर पाठ्यक्रम को पूरा करवाया जाएगा।

प्रवेश सूची 30 को जारी
मंजूरी मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत विद्यार्थी कॉलेज से निर्धारित शुल्क देकर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन पत्र भरकर दस्तावेज के साथ 27 अक्टूबर तक जमा करवाना होगा। प्रवेश सूची का प्रकाशन 30 को किया जाएगा। उसी दिन 2 बजे तक प्रवेश सूची के संबंध में आपत्तिया प्रस्तुत की जा सकेगी। इसके बाद प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए शुल्क जमा करवाने की अंतिम तिथि एक नवम्बर रखी गई है।

दस्तावेज करने होंगे संलग्न
विद्यार्थियों को आवेदन पत्र के साथ 10वीं, 12वीं, स्नातक प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष की अंकतालिका की स्वयं द्वारा सत्यापित प्रतिलिपि, जाति-प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, शपथ पत्र, टीसी की मूल प्रति जमा करानी होगी। इसके अलावा मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय से पूर्व की परीक्षा उत्तीर्णनहीं करने वाले विद्यार्थियों मूल माइग्रेशन प्रमाण पत्र जमा कराना होगा।

नौ कॉलेज को मिली मंजूरी
प्रदेश में राजकीय कॉलेज बीकानेर, कोटा, अलवर, पाली, सिरोही, चूरू, श्रीगंगानगर, भरतपुर, धौलपुर के लिए मंजूरी दी गई है। वहीं पाली कॉलेज को दो महीने पहले की प्रवेश के लिए मंजूरी मिल गई थी। वर्तमान में सिरोही विधि कॉलेज में द्वितीय वर्ष में 102 व तृतीय वर्ष में 38 विद्यार्थीअध्ययनरत है। वहीं प्रथम वर्ष में 120 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।

इनको नहीं मिली स्वीकृति
इस साल एलएलबी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए प्रदेशभर में 15 कॉलेज की मंजूरी मांगी गईथी। लेकिन इनमें छह कॉलेज को अनुमति नहीं मिली। इसमें से झालावाड़ा, बूंदी, अजमेर, नागौर, भीलवाड़ा, सीकर कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं कमी होने व अन्य कारणों से बार काउंसिल ऑफ इण्डिया ने प्रवेश के लिए अनुमति नहीं दी।

इनका कहना है...
प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यार्थी 27 अक्टूबर तक आवेदन जमा करवा सकते हैं। कॉलेज में तीन सहायक प्रोफेसर लगे हुए हैं।द्वितीय व तृतीय वर्ष की पढ़ाईनियमित रूप से चल रही है।
नवनीत वर्मा, प्राचार्य, राजकीय विधि कॉलेज, सिरोही



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.