नई दिल्ली : 29 और 30 नवंबर को देशभर के किसान ने एक बार फिर दिल्ली में जुटेंगे। इस बार भी उनकी वही पुरानी फसल की उचित कीमत व अन्य मांगे है। देश के तकरीबन हर राज्यों सक्रिय 207 किसान संगठनों ने अखिल भारतीय किसान संघर्ष समिति के बैनर तले दिल्ली के रामलीला मैदान में दो दिवसीय किसान महासम्मेलन करने का निर्णय लिया है। इसकी जानकारी समिति के अध्यक्ष वीएम सिंह ने दी। इसके अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
सम्मेलन से पहले करेंगे पैदल मार्च
वीएम सिंह ने बताया कि यह आंदोलन तीन दिन तक चलेगा। 28 नवंबर को सभी किसान संगठनों के प्रतिनिधि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के शहर- फरीदाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम आदि में जमा होंगे। इसके बाद सभी किसान संगठन दो दिवसीय किसान महासम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली के विभिन्न मार्गों से होकर पैदल मार्च करते हुए रामलीला मैदान पहुंचेगे।
पिछले महीने भी दिल्ली में किया था प्रदर्शन
बता दें कि देशभर के किसानों ने पिछले महीने भी भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एकजुट होकर दिल्ली मार्च किया था। स्वराज इंडिया के संयोजक और अखिल भारतीय किसान संघर्ष समिति के सदस्य योगेंद्र यादव ने कहा कि इस महासम्मेलन में पहले दिन किसानों की मौजूदा हालात और सरकारी दावों और वादों की असलियत क्या है, इस पर चर्चा होगी।





No comments:
Post a Comment