Breaking News
recent

राजसमंद: कांग्रेस नेता की कार ट्रेलर से टकराई, एक की मौत, 3 घायल, किसान महासम्मेलन से लौट रहे थे

राजसमंद/देवगढ़। चारभुजा में रविवार को आयोजित किसान महासम्मेलन से लौट रहे अजमेर जिले के जवाजा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्रसिंह रावत, मुकेश, कमल सिंह सडक़ हादसे में घम्भीर घायल हो गए। उनकी कार कामलीघाट मिडवे के समीप एनएच 8 पर बीती रात को 12 बजे सडक़ के किनारे मार्बल से भरे एक खड़े ट्रेलर में जा गुसी। गाड़ी में सवार मनीष जोशी की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गम्भीर रूप से घायलों को तत्काल जयपुर रैफर किया गया। वहीं मृतक के शव को देवगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

 


वहीं दूसरी ओर... आगे चल रहे ट्रेलर में घुसा दूसरा ट्रेलर, दो जिंदा जले
पाली। शहर के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र के 72 फीट बालाजी के निकट फॉरलेन पर देर रात करीब 1:00 बजे पत्थरों से भरा एक ट्रेलर आगे चल रहे ट्रेलर में घुस गया। हादसे में आग लगने से ट्रेलर सवार दो जने जिंदा जल गए। वे देर रात तक केबिन में फंसे हुए थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल ने आग पर काबू पाया। देर रात रेस्क्यू जारी था। पुलिस के अनुसार पत्थरों से भरा हुआ एक ट्रेलर 72 फीट बालाजी पर फॉरलेन पर जा रहा था। इस दौरान आगे चल रहे एक ट्रेलर के पीछे से दूसरे ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पथरों से भरे ट्रेलर में सवार दो लोग आग लगने से जिंदा जल गए।

सूचना पर ट्रांसपोर्ट नगर व सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना पर एंबुलेंस 108 व दो फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां भी मौके पर पहुंची। हाईवे पर दोनों तरफ यातायात रुकवा दिया गया। दमकल ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। केबिन में फंसे दोनों शवों को बाहर निकालने के लिए देर रात तक पुलिस की मशक्कत जारी थी। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। देर रात हादसा होने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जाम लगने से वाहन चालकों खासी परेशानी हुई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.