Breaking News
recent

सितंबर माह में खुदरा महंगार्इ दर बढ़कर 3.77 फीसदी रही, आर्इआर्इपी तीन माह के न्यूनतम स्तर पर

नर्इ दिल्ली। आज (शुक्रवार) सितंबर माह का कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (सीपीआर्इ) अौर अगस्त माह के लिए इंडिस्ट्रियल इंडेक्स आॅफ प्रोडक्शन (आर्इआर्इपी) के अांकड़े जारी कर दिया गया है। सांख्यिकी विभाग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ो के मुताबिक सितंबर माह में खुदरा महंगार्इ दर 3.6 फीसदी से बढ़कर 3.77 फीसदी रही है। खाने की वस्तुआें व र्इंधन की दरो में ये बढ़ोतरी के बाद ये इजाफा देखने को मिला है। वहीं फैक्ट्री आउटपुट मापने के लिए प्रयोग किए जाने वाले आर्इआर्इपी के आंकड़े भी जारी हो चुके हैं। अग्स्त माह के लिए आर्इआर्इपी बीते तीन माह में न्यूनतम स्तर पर पहुंचते हुए 4.30 फीसदी हो गर्इ है। गत मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने कहा था कि भारत को अपने मौद्रिक नीतियों को अौर कड़ी करने का आवश्यकता है क्योंकि महंगार्इ दर बढ़ने की उम्मीद है। खाद्य मुद्रास्फिति में गिरावट की वजह से खुदरा महंगार्इ दर में भी गिरावट देखने को मिली है।

  • सीपीअार्इ खाद्य महंगार्इ दर में 0.51 फीसदी की बढ़ोतरी हुर्इ है जो कि अगस्त माह के लिए 0.29 फीसदी था।
  • र्इंधन व उर्जा महंगार्इ दर अगस्त माह की तरह ही सितंबर में भी 8.47 फीसदी के स्तर पर बरकरार है।
  • हाउसिंग महंगार्इ दर की बात करें तो ये अगस्त माह की तुलना में ये घटकर 7.07 फीसदी रहा है। अगस्त में ये 7.59 फीसदी था।
  • कपड़े व फुटवियर महंगार्इ दर की सितंबर माह के लिए 4.64 फीसदी पर है जो कि अगस्त माह में 4.88 फीसदी था।
  • घरेलू वस्तुआें व सेवाआें की महंगार्इ दर में मामूली कमी हुर्इ है। अगस्त माह की 4.89 फीसदी तुलना में ये 4.88 फीसदी है।
  • ट्रांसपोर्ट व कम्युनिकेशंस महंगार्इ दर सितंबर माह में 6.42 फीसदी पर पहुंच गया है। अगस्त माह में ये 5.97 फीसदी था।


Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.