Breaking News
recent

4 महीने पहले सरकारी स्कूलों में शुरू की गई थी अन्नपूर्णा दुग्ध योजना, 15 दिन बाद भी नहीं मिला दूध का भुगतान

चौहटन.
चार महीने पहले सरकारी स्कूलों में शुरू की गई अन्नपूर्णा दुग्ध योजना का भुगतान नहीं होने से विद्यालयों में दूध आपूर्ति कर रहे पशुपालकों व डेयरी बूथ धारकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

 

अकाल की मार झेल रहे पशुपालकों को भुगतान के अभाव में महंगा चारा खरीदना मुश्किल हो रहा है। वहीं दूध की डेयरी से स्कूलों को दूध आपूर्ति कर रहे बूथ धारकों को इसके भुगतान में परेशानी हो रही है। अधिकांश स्कूलों के पास सितम्बर में खरीदे दूध के भुगतान के लिए भी राशि नहीं है।

 

जानकारी के मुताबिक सितम्बर महीने में खरीदे दूध का भुगतान एक पखवाड़ा गुजर जाने के बाद भी नहीं किया है। संख्यात्मक बड़े स्कूलों को दूध आपूर्ति करने वालों की हालत पतली है। विभाग ने योजना शुरू होने के साथ ही पीईईओ के माध्यम से सभी विद्यालयों को एक मुश्त राशि आवंटित की थी। यह राशि अधिकांश विद्यालयों में दो माह के भुगतान के साथ ही खतम हो गई। जानकारों ने बताया कि विभाग ने पीईईओ के खाते में राशि आवंटित कर दी है, लेकिन उन्होंने स्कूलों को भुगतान नहीं किया, इससे यह परेशानी खड़ी हुई है।

 

ये भी पढें: बिजली बंद रहेगी
बाड़मेर. दीपावली पर्व के मद्देनजर विद्युत लाइनों व ट्रांसफार्मर रखरखाव के चलते मंगलवार को 11 केवी शहर व सुरा फीडर की विद्युत सप्लाई सुबह 7.30 से 1.30 बजे तक बंद रहेगी। इससे लक्ष्मीनगर, रॉय कॉलोनी रोड, बेरियों का वास, गौड़ छात्रावास, सुरा, बिशाला आगोर, केरावा, कनोड़ा, सोनड़ी सहित कई क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। यह जानकारी सहायक अभियंता बीएल परिहार ने दी।

 

शिविर में नौ महिलाओं ने करवाई नसबंदी
शिव . क्षेत्र के भिंयाड़ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत नसबंदी शिविर का आयोजन हुआ। चिकित्सा प्रभारी डॉ. पन्नाराम चौधरी ने बताया कि इस दौरान क्षेत्र की 9 महिलाओं का ऑपरेशन किया गया। यहां स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश कुमार चौधरी व डॉ. अरुण सोनी ने सेवाएं दी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.