Breaking News
recent

तेल की कीमतों में बड़ी राहत, पेट्रोल में 40 पैसे आैर डीजल में 35 पैसे प्रति लीटर की कटौती

नर्इ दिल्ली। देश के लोगों को पेट्रोल आैर डीजल में राहत लगातार 10 वें दिन भी मिली। पिछले 10 दिनों में पेट्रोल आैर डीजल में अब तक की सबसे बड़ी राहत है। लगातार कच्चे तेल की कीमतों के कम होने से पेट्रोल आैर डीजल के दाम में कमी आ रही है। आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज देश के खर प्रमुख महानगरों में पेट्रोल पर 40 आैर डीजल के दामों में 35 पैसे प्रति लीटर की कटाैती देखने को मिल रही है। जानकारों की मानें तो देश में जल्द ही चार से पांच राज्यों में चुनव होने जा रहे हैं। वहीं देश के जनता में लगातार गुस्सा बढ़ रहा था। जिसकी वजह से खुद पीएम ने पेट्रोलियम कंपनियों से बात कर राहत देने की बात कही है। आइए आपको भी बताते हैं कि आज पेट्रोल आैर डीजल की कीमतों में राहत देने बाद आपको अपने शहर में कितने रुपए खर्च करने होंगे।

पेट्रोल में 40 पैसे प्रति लीटर की कटौती
आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में 40 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गर्इ है। नर्इ दिल्ली, कोलकाता आैर मुंबर्इ में पेट्रोल के दाम में 40 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं। जिसके बाद तीनों महानगरों में पेट्रोल के दाम क्रमशः 80.45, 82.31 आैर 85.93 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नर्इ में पेट्रोल के दाम में 42 पैसे प्रति ली5 टर की कटौती हुर्इ है। जिसके बाद वहां पर पेट्रोल के दाम 83.60 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

डीजल के दाम में 35 पैसे प्रति लीटर की कटौती
वहीं दूसरी आेर डीजल के दाम में 35 पैसे प्रति लीटर की बड़ी कटौती की गर्इ है। आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार नर्इ दिल्ली आैर कोलकाता में 35 पैसे प्रति लीटर दाम कम हुए हैं। जिसके बाद दाेनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमशः 74.38 आैर 76.23 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबर्इ में डीजल के दाम में 37 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद यहां पर डीजल के दाम 77.96 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नर्इ में डीजल के दाम में 38 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुर्इ है। जिसके बाद यहां पर डीजल के दाम 78.64 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.