Breaking News
recent

प्रतापगढ़ व धरियावद विधानसभा में 4.8 1 लाख मतदाता डाल सकेंगे वोट

प्रतापगढ़. चुनाव में मीडिया की भूमिका अहम होती है, हर एक मसले पर मीडिया की निगहबानी होती है, ऐसे में निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं पारदर्शी चुनाव में मीडिया का अहम किरदार है। यह बात जिला निर्वाचन अधिकारी भंवरलाल मेहरा ने गुरुवार को मीडियाकर्मियों के साथ आयोजित बैठक में कही। उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियो का अंतिम प्रकाशन 28 सितम्बर को किया जाएगा। मतदाता सूची निर्वाचन विभाग राजस्थान की वेब साईट पर ऑन लाईन उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि प्रतापगढ़ एवं धरियावद निर्वाचन क्षेत्रो में 4.8 1 लाख मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इसमें 2 लाख 41 हजार 917 पुरूष एवं 2 लाख 39 हजार 16 2 महिला मतदाता है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भी किसी मतदाता का नाम जुड़वाना या हटाने की कार्यवाही नाम निर्देशन पत्र भरने की अंतिम तिथि तक जुड़वाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए वे मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी चुनाव के दौरान किसी भी उम्मीदवार या राजनैतिक दल के पक्ष में चुनावी गतिविधियो में भाग नही लें। उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेमेन्द्र नागर ने मीडिया प्रतिनिधियों को बताया कि स्वीप गतिविधियो के माध्यम से सभी मतदान केन्द्रों पर ईवीएम एवं वीवीपेट मशीन से मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाताओ के लिए पेयजल, शौचालय एवं रैम्प सहित की जा रही विभिन्न तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के बोर्डर एरिया पर सुरक्षा इंतजाम आदि की जानकारी दी। उन्होंने पेड न्यूज एवं विज्ञापन प्रमाणीकरण पर कहा कि इसके लिए गठित एमसीएमसी कमेटी से प्रमाणिकरण आवश्यक रूप से करवाएं। उन्होंने आदर्श आचार संहिता, स्वीप गतिविधियो एवं मतदाता सूची आदि की जानकारी दी। इस अवसर पर इलेक्ट्रौनिक एवं प्रिन्ट मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

दिव्यांग मतदाताओं को दी जा रही मतदान प्रक्रिया की जानकारी
प्रतापगढ़.विधानसभा आमचुनाव में आमजन एवं विशेषकर दिव्यांग मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपेट से मतदान की जानकारी देने के लिए सभी पंचायत समिति मुख्यालयो पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उपजिला निर्वाचन अधिकारी हेमेन्द्र नागर ने बताया कि 28 को पीपलखूंट, 29 को अरनोद, एक अक्टूबर को छोटीसादड़ी एवं 3 अक्टूबर को प्रतापगढ़ पंचायत समिति में सुबह 10 से दोपहर बजे तक मतदान प्रक्रिया एवं ईवीएम एवं वीवीपेट से मतदान की जानकारी दी जाएगी।
प्रत्येक पंचायत मुख्यालय पर मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी दिए जाने के क्रम में गुरुवार को धरियावद पंचायत समिति में दिव्यांग मतदाताओं को वोटिंग मशीन वीडियो क्लिपिंग के माध्यम से समझाइश की गई। इस दौरान अधिक से अधिक दिव्यांग मतदाता सहभागिता के लिए उन्हें मोटिवेट प्रोत्साहित किया गया। अधिकारियों ने विभिन्न विभिन्न तरीके से दिव्यांगों को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रोत्साहित किया। सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग सहायक निदेशक जेपी चावरिया ने बताया कि शुक्रवार को पीपलखूंट पंचायत समिति में दिव्यांगों को मतदान की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जो दिव्यांग मतदाता हैं वे मतदान की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करने के लिए पंचायत समिति पीपलखूंट मेें उपस्थित होने का श्रम कर।


ईवीएम वीवीपेट मशीन का बूथ स्तर पर प्रदर्शन
प्रतापगढ़.राजस्थान विधानसभा आम चुनाव 2018 के चुनाव निर्वाचन विभाग द्वारा नवीनतम तकनिकी वोटर वेरिफाइएबल पेपर ऑडिट ट्रायल सिस्टम (वीवीपेट) ईवीएम से हो रहे है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर भंवरलाल मेहरा के निर्देशानुसार आम नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करने एवं मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए जिले की दोनों विधानसभा प्रतापगढ़ एवं धरियावद निर्वाचन क्षेत्रा में बूथ वार प्रदर्शन किया जा रह हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को धरियावद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रा के वेलवी मतदान केन्द्र पर प्रात: 9 बजे, बिलडिय़ा, केली, रातीकांकर, दांतलिया, भानवता, सोलदेव एवं परवालिया से मदतान केन्द्रों पर ईवीएम एवं वीवीपेट का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रतापगढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रा के बड़ीलांक, छोटीलांक, बड़ी बम्बोरी, खेरमगरी, अंगोरा, लुहारिया, सालमगढ़, पांच ईमली, अचलपुर, सीतामगरी एवं करोली केन्द्रों पर ईवीएम का प्रदर्शन होगा।


ईवीएम वीवीपेट मशीन का बूथ स्तर तक चल रहा प्रदर्शन
-अब तक हजारो मतदाताओं ने देखी प्रक्रिया
दलोट.राजस्थान विधानसभा आमचुनाव 2018 के चुनाव निर्वाचन विभाग की ओर से नवीनतम तकनिकी वोटर वेरिफाइएबल पेपर ऑडिट ट्रायल सिस्टम वीवीपेट ईवीएम से हो रहे है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर भंवरलाल मेहरा के निर्देशानुसार आम नागरिकों में नई मशीन से मतदान की प्रक्रिया व जानकारी देने के लिए जिले की दोनो विधानसभा प्रतापगढ़ एवं धरियावद में मशीन का गांव-गांव में प्रदर्शन करने के लिए वाहन गांव-गांव में भेजे जा रहे है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के हजारों मतदाताओं ने इस मशीन की कार्यप्रणाली समझी और उत्साह से पूरी प्रक्रिया की जानकारी सुपरवाईजर से चर्चा करके ली। प्रतापगढ़ विधानसभा के लिए प्रभारी भागीरथ मीणा गिरदावर व विक्रम मीणा कांस्टेबल पूरी जिम्मेदारी से दूरस्थ जनजाति क्षेत्र में गांव मगरा, ढ़ाणियों में जाकर मशीन दिखा रहे है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.