Breaking News
recent

मोदी सरकार 4 रुपए तक सस्ता कर सकती है पेट्रोल, कर ली है तैयारी

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने जनता को राहत देने के लिए कुछ दिनों पहले पेट्रोल और डीजल की कीमत में 2.50 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी। जिसका कोई भी फायदा आम जनता को होता नजर नहीं आया। क्योंकि कीमतो में कटौती के बाद से अभी तक लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो रही हैं। कटौती के बाद जहां डीजल में 2.86 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई तो वहीं पेट्रोल के दाम 1.36 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ गए हैं। ऐसे में सरकार आम जनता को राहत देने के लिए पेट्रोल के दामों में 3 से 4 रुपए प्रति लीटर की कटौती करने के बारे में सोच रही है।

मोदी सरकार 3 से 4 सस्ता करेगी पेट्रोल

मोदी सरकार पेट्रोल में 10 से 20 फीसदी तक एथेनॉल की मिलावट करने के बारे में सोच रही है। जिससे मोदी सरकार के लिए पेट्रोल के दामों में 3 से 4 रुपए प्रति लीटर की कटौती करना महंगा साबित नहीं होगा। साथ ही सरकार एथेनॉल का उत्पादन बढ़ाने के लिए जरूरी कदम उठाने की प्लानिंग कर रही है। पेट्रोलियम मिनिस्टरी के एक अधिकारी के मुताबिक सरकार ने कंपनियों को पेट्रोल में एथेनॉल की मिलाने की मंजूरी भी दे दी हैं।

सरकार चीनी मिलों को देगी लोन

सरकार के इस कदम के बाद एथेनॉल की मात्रा में कमी आ सकती है। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार सरकार ने एथेनॉल प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए चीनी मिलों से हाथ मिला लिया है। सरकार एथेनॉल की मात्रा को बढ़ाने के लिए चीनी मिलों को लोन देगी। सरकार ने इसकी सारी तैयारी कर ली है। जल्द ही सरकार पेट्रोल के दामों में 3 से 4 रुपए प्रति लीटर की कटौती कर देगी।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.