नई दिल्ली। अफगानिस्तान प्रीमियर लीग 2018 में छक्के-चौकों की बरसात जारी है। मंगलवार को काबुल जवानन की टीम ने नांगरहर लैपर्ड्स द्वारा खड़े किए गए 188 रनों के बड़े स्कोर को मात्र 17.5 ओवर में आसानी से चेस कर लिया। बड़े स्कोर का पीछा करने को काबुल की टीम को खास पारी की जरुरत थी और उनके लिए यह पारी खेली सलामी बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजई ने। जजई ने तूफानी शतकीय पारी खेल टीम को यह मैच 7 विकेट के बड़े अंतर से 13 गेंद रहते जिता दिया। राशिद खान की कप्तानी वाली काबुल 3 मैचों में 2 मैच जीत अंक तालिका में 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।
जजई का तूफानी शतक-
जजई ने 55 गेंदों का सामना करते हुए 9 छक्के और 12 चौकों की मदद से 124 रनों की पारी खेली। जजई ने 50 रन मात्र 17 गेंदों में पूरे कर लिए थे। जजई का शतक 44 गेंदों में 12 चौकों और 6 छक्कों की मदद से पूरा हुआ। यह उनका पहला T20 शतक है। उन्होंने पहले ही ओवर में मुजीब उर रहमान की गेंद पर 1 छक्के और 1 चौके की मदद से 13 रन बटोरे। पूरे मैच में मिस्ट्री स्पिनर मुजीब जजई की तूफानी बल्लेबाजी का शिकार बने। जजई 178 रन के स्कोर पर काबुल के तीसरे विकेट के रूप में आउट हुए। वह बेन कटिंग की गेंद पर कैच आउट हुए।
hazratullah zazai is in no mood to block. It's raining boundaries at Sharjah as Kabul reach 89/0 after 5 overs.
— Cricingif (@_cricingif) October 9, 2018
Ball-by-ball clips and live-streaming: https://t.co/XERy4AwqqV #APLT20 pic.twitter.com/5Nuor3O5BZ
नांगरहर लैपर्ड्स की बल्लेबाजी-
पहले बल्लेबाजी करने उतरी नांगरहार की शुरुआत भी तूफानी रही थी। सलामी बल्लेबाजों के बीच 109 रनों की साझेदारी हुई, एश्टन डेविच ने नाबाद 94(6 छक्के-7 चौके) और नजीब ताराकाई ने 42 रनों की पारी खेली। इन दो के अलावा किसी और बल्लेबाज ने खास कुछ नहीं किया। टीम के तूफानी बल्लेबाज आंद्रे रसेल 4 गेंदों में 0 रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। कप्तान बेन कटिंग ने 12 गेंदों में 2 छक्कों की मदद से 18 रनों की पारी खेल टीम को 188 के स्कोर तक पहुंचाया। राशिद खान ने 4 ओवरों में 13 रन देकर 1 झटका।
.@Cuttsy31 smashes back-to-back monsters off @WayneParnell. 176/3 in the 19th over.
— Cricingif (@_cricingif) October 9, 2018
Ball-by-ball clips and live-streaming: https://t.co/XERy4AwqqV #APLT20 pic.twitter.com/Rln0x5j92U
.@rashidkhan_19 removes @Russell12A for nought and Kabul are making their way back into the match. 144/3 in the 16th over.
— Cricingif (@_cricingif) October 9, 2018
Ball-by-ball clips and live-streaming: https://t.co/XERy4AwqqV #APLT20 pic.twitter.com/dLrIzr0hAZ
काबुल की बल्लेबाजी-
पूरे मैच का आकर्षण रही हजरतुल्लाह की तूफानी शतकीय पारी के अलावा सलामी बल्लेबाज ल्यूक रोंची ने 24 गेंदों में 26 रनों की पारी खेली। टीम के बल्लेबाजों ने हजरतुल्लाह का साथ निभाते हुए धीमी पारियां खेली। जावेद अहमदी ने 18 गेंदों में 13 रनों की नाबाद पारी खेली। काबुल ने 17.5 ओवरों में 3 विकेट खो 191 रन बनाकर यह मैच 7 विकेट के अंतर से आसानी से जीत लिया।





No comments:
Post a Comment