Breaking News
recent

देश में हर रोज बेची जा रही हैं 55 करोड़ रुपए की सिगरेट, 'धीमे जहर' से कंपनियां हो रहीं मालामाल

नई दिल्ली। देश में धूम्रपान की रोकथाम के लिए सरकार की ओर से कई अभियान चलाए जा रहे हैं। लेकिन इन अभियानों के उलट देश में सिगरेट की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हाल यह है कि सिगरेट की बिक्री से कंपनियां लगातार मालामाल हो रही हैं। इस बात की गवाही खुद देश की नंबर एक एफएमसीजी कंपनी आईटीसी लिमिटेड के आंकड़े दे रहे हैं। कंपनी की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए चालू वित्त वर्ष के दूसरी तिमाही के नतीजे बताते हैं कि यह कंपनी हर रोज करीब 55 करोड़ रुपए की सिगरेट बेचती है। आईटीसी लिमिटेड ने 30 सितंबर को खत्म तिमाही में मुनाफे में 11.9 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है, जोकि 2,954.67 करोड़ रुपए रही। जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह 2,639.84 करोड़ रुपए रही।

सिगरेट कारोबार में 10.36 फीसदी की बढ़ोतरी

समीक्षाधीन अवधि में कंपनी के परिचालन राजस्व में 15.5 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई और यह 11,272.51 करोड़ रुपए रही, जबकि इसके पिछले साल की समान तिमाही में यह 9,763.92 करोड़ रुपए रही। कंपनी के सिगरेट कारोबार से प्राप्त राजस्व में सितंबर तिमाही के दौरान 10.36 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जोकि 5,026.06 करोड़ रुपए रही, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 4,554.21 करोड़ रुपए रही।

सरकार चला रही कई अभियान

देश में तंबाकूजनित बीमारियों को रोकने के लिए सरकार कई प्रकार के कदम उठा रही है। सरकार ने तंबाकू उत्पादों पर बड़े-बड़े चेतावनी चित्र छापने का नियम बना रखा है। इसके अलावा तंबाकू छोड़ने के लिए एक राष्ट्रीय हेल्पलाइन का भी संचालन किया जाता है। इस सबके बावजूद न तो तंबाकू उत्पाद का प्रयोग कम करने वालों की संख्या में कमी हो रही है और न ही कंपनियों के मुनाफे पर कोई असर पड़ रहा है। हाल यह है कि धीमे जहर के रूप में मशहूर तंबाकू के कंपनियां साल-दर-साल मालामाल हो रही हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.