श्रीगंगानगर.
जिला परिषद के बाद पंचायत समितियों ने भी रविवारीय अवकाश के बावजूद तृतीय श्रेणी शिक्षक भतीज़् के चयनित 598 अभ्यथिज़्यों को पोस्टिंग देने के लिए पदस्थापन पत्र पर मुहर लगा दी, यह काम रविवार रात आठ बजे तक चला। श्रीगंगानगर, पदमपुर, सूरतगढ़, अनूपगढ़, घड़साना, सूरतगढ़, श्रीकरणपुर, सादुलशहर और रायसिंहनगर पंचायत समितियों के विकास अधिकारियों और प्रधानों ने कशमकश के बाद साइन करने में देर नहीं की।
अब इन 598 चयनित अभ्यथिज़्यों को उनके आवंटित किए गए सरकारी स्कूलों में सोमवार सुबह ज्वाइनिंग करने के लिए आदेश दिया गया है। इससे पहले रविवार को दिनभर यहां पंचायत समिति परिसर में गहमागहमी का दौर रहा। पहले कम्प्यूटर ऑपरेटर नहीं होने की बात कही गई तो कभी हड़ताल और छुट्टी की बात कहकर सोमवार सुबह आने का दावा किया गया लेकिन अभ्यथिज़्यों ने जिला परिषद डायरेक्टरों के माध्यम से जिला कलक्टर से भी शिकायत की।
अभ्यथिज़्यों का कहना था कि जिला परिषद प्रशासन ने तो उनके पदस्थापन पर आदेश कर दिए लेकिन पंचायत समितियों में मंत्रालयिक कामिज़्कों, विकास अधिकारियों, प्रसार अधिकारियों के सामूहिक अवकाश हड़ताल के कारण प्रक्रिया में देरी की जा रही है। इन अभ्यथिज़्यों ने आशंका जाहिर करते हुए बताया कि राजस्थान हाईकोटज़् में स्टे लेने के लिए कई याचिकाएं दायर हो चुकी है, उनकी याचिकाओं पर सुनवाई सोमवार को है। ऐसे में यदि यह स्टे होता है तो उनकी नौकरी लगने के लिए करीब छह माह का इंतजार करना पड़ेगा।
--
सीइओ की मॉनीटरिंग से तेवर ढीले
पंचायतीराज सेवा परिषद के सामूहिक हड़ताल और रविवारीय अवकाश होने के कारण तृतीय श्रेणी शिक्षक भतीज़् के चयनित अभ्यथिज़्यों को ज्वाइनिंग पत्र देने के लिए सवाल खड़ा हो गया कि यह आदेश किस ऑपरेटर से बनाया जाएगा, विकास अधिकारी के अवकाश के बाद चाजज़् लिपिक घर से आएगा या नहीं। इसके अलावा पंचायत समिति प्रधान को घर से बुलाकर या उनके घर जाकर साइन कौन करवाएगा, ये सवाल अभ्यथिज़्यों के जुबां पर भी था। लेकिन जिला परिषद की सीइओ चिन्मयी गोपाल ने अपने मोबाइल से संबंधित कायज़्वाहक विकास अधिकारियों से बात की और किसी भी सूरत में अभ्यथिज़्यों को ज्वाइनिंग पत्र देने के लिए पाबंद किया। इसका असर यह था कि कायज़्वाहक विकास अधिकारी और उनके अधीनस्थ कामिज़्कों के तेवर ढीले हो गए।
---
चेहरे खिलते ही बोले, थैंक्स पत्रिका
इस भतीज़् के चयनित अभ्यथिज़्यों को जैसे ही शाम सात बजे ज्वाइनिंग पत्र मिला तो मायूस हुए चेहरे खिल उठे। अधिकांश अभ्यथिज़्यों ने अपने ज्वाइनिंग पत्र के संबंध में राजस्थान पत्रिका को भी थैक्स बोला। ज्ञात रहे कि पत्रिका ने इस भतीज़् के चयनितोंं के संबंध में आई अड़चनों को लेकर विशेष समाचार प्रकाशित किया था। पंचायत समिति परिसर में अभ्यथिज़्यों के परिजनों ने मिठाईयां खिलाकर खुशी का इजहार किया।





No comments:
Post a Comment