Breaking News
recent

पहली बार अपने ​पति की लंबी उम्र की दुआ मांगेंगी ये 5 एक्ट्रेस, जानें उनके नाम

करवा चौथ का त्योहार हर उस महिला के लिए खास है जो शादीशुदा हो फिर चाहे वो महिला आम हो या फिर खास। हर कोई महिला अपने पति की लंबी आयु के लिए इस व्रत को पूरी श्रद्धा के साथ करती है। पूरा दिन निराजल व्रत करने के बाद चांद को देख पति के हाथों से पानी पीकर अपना व्रत खोलना ये सब रीत बेहद ही खास होती है। आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी ही 5 एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका शादी के बाद ये पहला करवा चौथ है। तो आइए जानते हैं उनके बारे में...

 

karwa chauth

सोनम कपूर
बॉलीवुड में फैशन डीवा कही जाने वाली एक्ट्रेस सोनम कपूर ने इसी साल अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा संग शादी की है। दोनों की शादी इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित शादियों में से एक रही है। उनकी शादी में बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स नजर आए थे। सोनम का शादी के बाद ये पहला करवा चौथ है।

 

karwa chauth

नेहा धूपिया
गुपचुप तरीके से शादी रचाकर बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अपने फैंस को हैरान कर दिया था। नेहा एक्टर अंगद बेदी के साथ इसी साल शादी की है। शादी के कुछ ही महीनों बाद नेहा ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर से एक बार फिर सभी को चौंका दिया था। नेहा का ये पहला करवा चौथ का व्रत है। चूंकि नेहा प्रेंग्नेंट हैं अब देखना ये है कि वह इस त्यौहार को किस तरह मनाती हैं।

 

karwa chauth

श्रिया सरन
फिल्म 'दृश्यम' एक्ट्रेस श्रिया सरन ने अपने रूसी ब्वॉयफ्रेंड आंद्रेई कोशेचेव से शादी की है। श्रिया ने आंद्रेई संग इसी साल 12 मार्च को सात फेरे लिए हैं। श्रिया ने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि साउथ की कई हिट फिल्मों में काम किया है।

karwa chauth

इशिता दत्ता
बॉलीवुड एक्ट्रेस और तनुश्री दत्ता की बहन इशिता दत्ता ने एक्टर वत्सल सेठ के साथ इसी साल सात फेरे लिए। इशिता का ये पहला करवा चौथ है। इन दिनों इशिता अपनी बहन तनुश्री को लेकर काफी चर्चा में हैं।

 

karwa chauth

भारती सिंह
कॉमेडियन भारती सिंह ने भी इसी साल अपने ब्वॉयफ्रेंड हर्ष लिंबाचिया संग शादी रचाई है। दोनों एक दूसरे को करीब 2 साल तक डेट किया है। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। इस साल भारती का पहला करवा चौथ है।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.