जालोर. जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (14 वर्ष) का गुरुवार को आगाज हुआ। पहले दिन रोचक मुकाबले हुए, जिसमें खिलाडिय़ों ने दमखम दिखाया। शेखावटी एमएस मेमोरियल स्कूल जालोर के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता मेें पहले दिन तश्तरी फैंक के फाइनल में सत्येंद्रपालसिंह ने पहला स्थान हासिल किया। इसी तरह अर्जुन कुमार देलदरी दूसरे और केशाराम पांडगरा तीसरे स्थान पर रहे। जबकि 6 00 मीटर दौड़ फाइनल में अर्जुन कुमार पहले, गणपत गोयल दूसरे और भगाराम काणदर ने तीसरा स्थान हासिल किया।इससे पूर्व जिला प्रमुख वन्नेसिंह गोहिल, भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्रसिंह बालावत, प्रधान आहोर राजेश्वरी कंवर, भाजयुमो अध्यक्ष सुरेश चौधरी की मौजूदगी में प्रतियोगिता का आगाज हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख गोहिल ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के विकास में सहभागी बनते हैं और इससे प्रतिस्पद्र्धा की भावना भी जागृति होती है।उन्होंने खिलाडिय़ों को जीत हार की भावना से ऊपर उठकर सतत परिश्रम करने की नसीहत दी। भाजपा जिलाध्यक्ष बालावत ने भी खिलाडिय़ों को लगन मेहनत से अपनी प्रतिभा का परिचय देने की बात कही। कार्यक्रम में आयोजक पवन कुमार सेवदा ने आगंतुक अतिथियों का आभार जताया और खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी।
जूनियर एथलेटिक्स के लिए टीम घोषित
जालोर. अलवर में 12 व 13 अक्टूबर को होने वाली राजस्थान स्टेट जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम की घोषणा जिला एथलेटिक्स संघ के संरक्षक शिवदत्त आर्य ने गुरुवार को की। संघ के सचिव कन्हैयालाल मिश्रा व अध्यक्ष भरत मेघवाल ने बताया कि गत माह 21 सितम्बर को आयोजित जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के द्वारा बेस्ट दो धावकों का चयन किया गया था। उनमे से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए मानदंड के आधार पर क्वालीफाई करने वाले धावक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिसमे 16 वर्ष आयुवर्ग की 400 मीटर दौड़ में संजय कुमार व 2000मीटर दौड़ में जमाराम देवासी, 18 वर्ष की 1500मीटर दौड़ में कैलाश खिलेरी, 110मीटर हर्डल में नरेंद्र सिंह, 3000 मीटर दौड़ में विजय सिंह, लंबी कूद में नरेंद्र दवे, 100 मीटर दौड़ में भोपालाराम, 20वर्ष आयुवर्ग की 5000 मीटर दौड़ में लोकेंद्र सिंह, भाला फेंक में जितेंद्र कुमार, लंबी कूद में हिरसिंह, 1500मीटर में महेंद्र सिंह, 400मीटर में शिवाराम, 8 00मीटर में कुम्पाराम व 100मीटर दौड़ में मुकेश कुमार का चयन किया गया। ये संघ सचिव कन्हैयालाल के साथ 10 अक्टूबर को अलवर के लिए रवाना होंगे।
करवाड़ा में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
पत्रिका न्यू•ा नेटवर्क
ह्म्ड्डद्भड्डह्यह्लद्धड्डठ्ठश्चड्डह्लह्म्द्बद्मड्ड.ष्शद्व
रानीवाड़ा. करवाड़ा के राप्रावि स्कूल में 63वीं जिला स्तरीय उच्च प्राथमिक विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई।
उद्घाटन समारोह में पूर्व विधायक रतन देवासी ने खेल की भावना से खेलने का आह्वान किया। प्रधान रमीला मेघवाल ने विचार व्यक्त किए। गजेन्द्र देवासी, गजेन्द्रसिंह, तलछाराम देवासी, श्रवण कुमार राणा, जयकिशन बिश्नोई, भंवरसिंह का आतिथ्य रहा। मुख्य निर्णायक आशुराम सैन ने बताया कि मैच छात्र-छात्रा वर्ग में होंगे। यहां 20 टीमों के 143 प्रतियोगी भाग ले रहे हैं। कालूराम देवासी, आशुराम खिचड़, किशनलाल खिचड़, छगनाराम मेघवाल, प्रधानाध्यापक गणेशाराम गुलशन समेत कई लोग उपस्थित रहे।





No comments:
Post a Comment