Breaking News
recent

मोहनगढ़ में 63वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आागाज

मोहनगढ़. कस्बे में 63 वीं जिला स्तरीय माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय खेलकूद एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2018 बालक-बालिका 17 व 19 आयु वर्ग का विधिवत रूप से शुभारम्भ किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले भर 50 से अधिक टीमें भाग ले रही हैं। विद्यालय के मिनी स्टेडियम में आयोजित शुभारम्भ में मुख्य अतिथि के रूप में अंजना मेघवाल जिला प्रमुख, विशिष्ट अतिथि के रूप में मनालाल मीणा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी झुंझुनू, दोस्त अली सांवरा सरपंच मोहनगढ़, राधेश्याम गांधी अध्यक्ष व्यापार मंडल, राणाराम सुथार, ज्ञानसिंह भाटी, आजम खां सांवरा, भोमसिंह भाटी मौजूद थे। अध्यक्षता मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामकृष्ण मीणा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी जैसलमेर ने की। मुख्य अतिथि अंजना मेघवाल ने टीम प्रभारियों से परिचय लिया। कार्यक्रम का आगाज का सरस्वती पूजन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि ने विभिन्न टीमों की परेड को सलामी दी गई। वहीं खेल प्रतियोगिता के ध्वज का आरोहण किया गया। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता को प्रारम्भ करने की घोषणा भी मुख्य अतिथि ने की। बालिकाओं की ओर से स्वागत गीत की प्रस्तुति के साथ ही मनमोहक घूमर नृत्य की सामुहिक प्रस्तुति दी गई। इस दौरान विद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य चांद मोहम्मद की ओर से खेलकूद प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन बराईदीन सांवरा ने किया।

व्यसन मुक्त भारत अभियान के तहत हुए विविध कार्यक्रम
जैसलमेर. अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती के 150 वें जयंती वर्ष पर पूरे भारत में व्यसन छोड़ो अभियान की शुरुआत की गई। गायत्री परिवार ट्रस्टी महेश गंगण ने बताया कि अभियान की शुरुआत सत्यदेव व्यास पार्क में स्वच्छता श्रमदान करके की गई। शाम के समय हनुमान चौराहा स्थित गांधी दर्शन पर व्यसन मुक्त भारत संकल्प में विभिन्न कार्यक्रमों की ओर से युवाओं व आमजन को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्व धर्म प्रार्थना व किरण द्वारा गाए गीत.. वैष्णव जन से की गई। कार्यक्रम में मनीष व मोहन ने नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया। आरती गुप्ता की ओर से स्वरचित कविता का पाठ किया गया। साहिल द्वारा व्यसन मुक्ति गीत सुनाया। इसके साथ ही अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या का वीडियो संदेश व डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। कार्यक्रम में करिश्मा व मनीषा ने दीप यज्ञ संपन्न कराया। नशा छोडऩे के लिए काहला के कमलसिंह नामदेव व नशे के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कार्य कर रही हेल्पज इंडिया का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभापति कविता कैलाश खत्री, सुजानसिंह हड्डा, चुन्नीलाल पवार, भगवान खत्री, सीपी भाटिया की ओर से संकल्प मशाल का प्रज्वलन किया गया। कार्यक्रम का संचालन दीया के नरपत लाल शर्मा व नवीन केला द्वारा किया गया। गायत्री परिवार के ट्रस्टी चेनाराम चौधरी ने सभी अतिथियों का आभार जताया। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में विभिन्न स्थानों विद्यालयों में व्यसन मुक्ति प्रदर्शनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई जाएगी। कार्यक्रम में गायत्री परिवार, दिया व अन्य सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता व युवा विद्यार्थियों ने भागीदारी की।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.