Breaking News
recent

एयरएशिया का सबसे बड़ा ऑफर, किराए में 70 फीसदी तक छूट की घोषणा

नई दिल्ली। सस्ती विमानन सेवा देने वाली कम्पनी एयरएशिया ने रविवार को त्योहारों के मौसम को देखते हुए किराए में 70 फीसदी तक की छूट के साथ स्पेशल प्रोमो ऑफर की घोषणा की। विमानन कम्पनी की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक ग्राहक 15 अक्टूबर2018 से 30 जून 2019 के बीच की यात्रा के लिए 15 अक्टूबर से 28 अक्टूबर, 2018 के बीच बुकिंग कर सकते हैं। यह ऑफर एयरएशिया के ग्रुप नेटवर्क की ओर से संचालित उड़ानों, यानि एयरएशिया इंडिया (उड़ान कोड आई5), एयरएशिया बेरहाद (उड़ान कोड एके), थाई एयरएशिया (उड़ान कोड एफडी) और एयरएशिया एक्स (उड़ान कोड डी7) पर उपलब्ध है। यह डिस्काउंट एयरएशिया डॉट कॉम एवं एयरएशिया मोबाईल ऐप पर की गई सभी बुकिंग्स पर लागू होगा।

भारत में 21 स्थानों से ले सकते हैं उड़ान

यात्री एयरएशिया की ओर से उड़ान भरे जाने वाले 21 घरेलू स्थानों जैसे बेंगलुरु, नई दिल्ली, कोलकाता, कोच्चि, गोवा, जयपुर, चंडीगढ़, पुणे, गुवाहाटी, इम्फाल, विशाखापट्नम, हैदराबाद, श्रीनगर, बागडोगरा, रांची, भुवनेश्वर, नागपुर, इंदौर, सूरत, अमृतसर और चेन्नई आदि के लिए उड़ानसेवा चुन सकते हैं। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय यात्री कुआलालम्पुर, बैंकॉक, क्राबी, सिडनी, ऑकलैंड, मेलबर्न, सिंगापुर, बाली एवं कई अन्य स्थानों के लिए उड़ान सेवा चुन सकते हैं। एयरएशिया बिग सदस्य अपने एयरएशिया बिग प्वाईंट्स का उपयोग कर उड़ान सेवा रिडीम करके सेल का लाभ उठा सकते हैं।

विमान सेवा कंपनियों पर बढ़ रहा किराया बढ़ाने का दबाव

उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ी कीमतों और डॉलर के मुकाबले रुपए के लगातार कमजोर पड़ने से विमान सेवा कंपनियों पर किराया बढ़ाने का दबाव बढ़ रहा है। एयरलाइंस के कुल खर्च का 35 से 40 फीसदी विमान ईंधन के मद में व्यय होता है। पिछले एक साल में देश में विमान ईंधन के दाम 37 फीसदी बढ़ चुके हैं। इससे विमान सेवा कंपनियों की हालत खराब हो रही है। इस साल 30 जून को समाप्त तिमाही में जेट एयरवेज को 1,323 करोड़ रुपए और स्पाइसजेट को 38.06 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.