Breaking News
recent

शेयर बाजार में दिखी रौनक, 732 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी 238 अंकों की उछाल के साथ बंद

नर्इ दिल्ली। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में रौनक दिखार्इ दी। आॅटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स आैर बैंकिंग सेक्टर में बेहतरीन खरीदारी की वजह से शेयर पूरे दिन हरे निशान पर कारोबार करता हुआ दिखार्इ दिया। आंकड़ों के अनुसार आज सेंसेक्स 732.43 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं निफ्टी 237.85 अंकों की उछाल के साथ बंद हुआ। बीएसर्इ के मिडकैप आैर स्माॅलकैप में 350 अंकों से ज्यादा की उछाल के साथ बंद हुए। आइए आपको भी बताते हैं कि आज शेयर बाजार कहां-कहां बढ़त देखने को मिली।

मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार
शुक्रवार को शेयर बाजार काफी अच्छा कारोबार करता दिखा। कभी एेसा नहीं लगा कि बाजार में गिरावट का दौर देखने को मिला। रुपए की मजबूती आैर क्रूड आॅयल की कीमतों में गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजार ने जो रफ्तार पकड़ी वो अंत तक देखने को मिली। बीएसर्इ का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 732.43 अंकों की बढ़त के साथ 34733.58 अंकों पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। जो अंत तक जारी रही। आज निफ्टी 237.85 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 10472.50 अंकों पर बंद हुआ।

सेक्टोरिसल इंडेक्स में देखने को मिली बढ़त
सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो आॅटो में 785.73, बैंक एक्सचेंज 725.20, बैंक निफ्टी 626.55, कैपिटल गुड्स 257.60, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 416.73, एफएमसीजी में 309.75, हेल्थकेयर में 99.25, मेटल 432.88, तेल-गैस 381.52 आैर पीएसयू में 136.20 अंकाें की बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं आर्इटी में 91.83 आैर टेक में 28.83 अंकों की गिरावट देखने को मिली। अगर बात मिडकैप आैर स्माॅलकैप की करें तो क्रमशः 356.66 आैर 351.63 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.