Breaking News
recent

कट गए 81 अफीम पट्टे, औसत घटी तो 450 पट्टे बढ़  गए

भीलवाड़ा।

नई अफीम नीति में औसत उपज घटा देने सेजिले के प्रभार में अफीम के साढ़े चार सौ पट्टे और बढ़ जाएंगे। अफीम वर्ष 2018-19 के लिए 4665 काश्तकारों को जिला अफीम विभाग पट्टे बांट रहा है। दूसरी तरफ काश्तकार मौसम में बदलाव व कीट से प्रभावित होने की स्थिति में केन्द्र सरकार के प्रभावितों को पर्याप्त राहत नहीं दिए जाने से नाखुश हैं।

 

वित्त मंत्रालय ने नई अफीम नीति कुछ बदलाव के साथ हाल ही जारी की है। अभी तक मार्फिन में 56 डिग्री से उपज देने वाले किसानों को ही सरकार को अफीम पट्टे जारी कर रही थी। नीति में संशोधन के बाद अब ५२ डिग्री की औसत से उपज देने वाले किसानों को भी अफीम पट्टे मिल सकेंगे। भीलवाड़ा जिले के प्रभार में अभी बिजौलियां, कोटड़ी, मांडलगढ़ व जहाजपुर तथा चित्तौडग़ढ़ जिले के बेगूं व रावतभाटा तहसील के 4754 काश्तकारों को गत वर्ष केन्द्र ने 56 डिग्री के औसत के आधार पर पट्टे जारी किए थे।

 

इस बार 4664 काश्तकारों को ही वर्ष 2018-19 के लिए पट्टे मिले हैं। इनमें पूर्व के 81 काश्तकार को इस वर्ष पट्टे नहीं मिले हैं, क्योंकि इनकी अफीम की गाढ़ता संदिग्ध पाई गई। इसी कारण उन्हें पट्टे जारी नहीं किए गए। आठ काश्तकारों ने पट्टे लेने के लिए आवेदन ही नहीं किया।

- एसके सिंह, जिला अफीम अधिकारी



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.