Breaking News
recent

Asian Champions Trophy : दिलप्रीत की हैट्रिक से भारत की विजयी शुरुआत

नई दिल्ली। दिलप्रीत सिंह की हैट्रिक के दम पर भारत ने शुक्रवार को यहां जारी हीरो एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी की विजयी शुरुआत की है। भारतीय पुरुष टीम ने गुरुवार देर रात खेले गए पहले मैच में मेजबान टीम ओमान को 11-0 से मात दी।

ललित उपाध्याय ने 17वें मिनट में गोल कर भारतीय टीम का खाता खोला। हरमनप्रीत ने इसके बाद 22वें मिनट में और नीलकांता शर्मा ने 23वें मिनट में गोल करते हुए टीम को 3-0 से आगे कर दिया। भारत ने इसके बाद, मंदीप मोर (30वें मिनट), गुरजंत सिंह (37वें मिनट), दिलप्रीत (41वें मिनट), आकाशदीप सिंह (48वें मिनट), वरुण कुमार (49वें मिनट) और चिंग्लेसाना सिंह (53वें मिनट) की ओर से किए गए गोल के दम पर ओमान के खिलाफ बिना कोई गोल खाए 9-0 से बढ़त हासिल कर ली।

दिलप्रीत ने 55वें और 57वें मिनट में दो गोल किए और अपनी हैट्रिक पूरी करने के साथ भारत को इस मैच में ओमान के खिलाफ 11-0 से जीत दिलाई। भारतीय टीम का अगला मुकाबला राउंड रोबिन मैच में शनिवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा।

एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम :

गोलकीपर : पीआर श्रीजेश, कृष्ण बहादुर पाठक।

डिफेंडर : हरमनप्रीत सिंह, गुरिदर सिंह, वरुण कुमार, कोठाजीत सिंह खाडंगबाम, सुरेंदर कुमार, जर्मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह।

मिडफील्डर : मनप्रीत सिंह (कप्तान), सुमित, नीलकांता शर्मा, ललित कुमार उपाध्याय, चिंग्लेनसाना सिंह कांगुजम (उपकप्तान)।

फारवर्ड : आकाशदीप सिंह, गुरजंत सिंह, मंदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.