Breaking News
recent

BJP के ये दिग्गज नेता 10 अक्टूबर से प्रदेश दौरे पर, यहां की संभालेंगे ‘चुनावी कमान‘

जयपुर। Amit Shah ने जिन छह नेताओं को राजस्थान दौरे पर भेजने के निर्देश दिए हैं, वे दस अक्टूबर से प्रदेश दौरे पर निकलेंगे। पार्टी ने दौरे को लेकर रणनीति तैयार की है। संघ की तर्ज पर राजस्थान को तीन प्रांतों में बांटा गया है, इन तीन प्रांतों में दो-दो नेता जाएंगे और 18 अक्टूबर तक रहेंगे। इसके बाद यह नेता अपनी रिपोर्ट अमित शाह को सौंप देंगे।

सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने जातिगत समीकरण के मद्देनजर दौरे तय किए हैं। जिन छह नेताओं के दौर तय किए उनका संघ से सीधा नाता है। संघ में जयपुर, जोधपुर और चित्तौडगढ़़ प्रांत में पूरा राजस्थान सिमटा हुआ है। इसी तर्ज पर भाजपा ने प्रांतों का गठन कर काम शुरू किया है। राजपूतों के वर्चस्व को देखते हुए चित्तौड़ प्रांत में गजेन्द्र सिंह शेखावत, जाटों का वर्चस्व को देखते हुए सतीश पूनिया को जोधपुर प्रांत और एससी का वर्चस्व देखते हुए अर्जुन राम मेघवाल को जयपुर प्रांत की जिम्मेदारी दी है।


कौन कहां (Rajasthan Assembly Election 2018)
- जोधपुर प्रांत : वी सतीश और सतीश पूनिया
- जयपुर प्रांत : अविनाश राय खन्ना एवं अर्जुन राम मेघवाल
- चित्तौडगढ़़ प्रांत : चन्द्रशेखर एवं गजेन्द्र सिंह शेखावत


नेताओं का यह होगा काम
- विधानसभा वार जातिगत स्थिति क्या है।
- संगठन की स्थिति क्या है।
- कहां- कहां पार्टी में विवाद की स्थिति है।
- किस विधानसभा क्षेत्र में किस पार्टी की स्थिति मजबूत है।
- यदि कांग्रेस मजबूत है तो भाजपा के पास उसका क्या तोड़ है।
- ऐसी सीटें जो लगातार भाजपा हार रही है, वहां कैसे जीत हो सकती है।
- सरकार के कामकाज का क्या फीडबैक है।
- जनता के बीच राजस्थान के कौनसे भाजपा नेता लोकप्रिय है।
- नरेन्द्र मोदी और वसुंधरा राजे की लोकप्रियता की स्थिति क्या है।
- संघ से भाजपा के कैसे सम्बन्ध हैं।
- संघ से सम्बन्ध खराब हैं तो कैसे सुधारा जा सकता है।
- कौनसे ऐसे नेता हैं जो कांग्रेस छोडकऱ भाजपा का दामन थाम सकते हैं।
- पार्टी में चुनाव लड़ रहे प्रदेश स्तरीय नेताओं की क्या स्थिति है।
- क्या पार्टी को नेताओं के टिकट बदलने चाहिए।
- भाजपा में विधानसभा वार मजबूत या जिताऊ उम्मीदवार कौन-कौन हो सकते हैं।
- कांग्रेस के उम्मीदवारों की विधानसभा वार संभावित सूची।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.