ढाई महिने बाद एक और मजदूर की करंट लगने से मौत
बगड़. क्षेत्र के प्रतापपुरा में काम करने के दौरान लापरवाही बरतने के चलते एक मजदूर को अपनी जान गवानी पड़ी। जानकारी के अनुसार रामगढ़ शेखावाटी के रूकनसर गांव का कैलाश नायक बिजली ठेकेदार के पास काम करता था।
कैलाश सोमवार दोपहर करीब दो बजे प्रतापपुरा में शट डाउन नहीं लेकर पोल पर काम करते समय ग्यारह हजार केवी लाईन के संपर्क में आ गया। जिससे उसे करंट लग गया और वह पोल से नीचे गिर गया। आनन-फानन में उसे झुंझुनू के बीडीके अस्पताल में ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि रामगढ़ शेखावाटी के रूकनसर निवासी महावीर प्रसाद नायक ने रिपोर्ट दी है कि उसका भाई कैलाश (20 ) वर्ष बिजली विभाग ठेकेदार के पास काम करता था। जिसको सोमवार दो बजे प्रतापपुरा में खंभे पर काम करते समय करंट लगने से नीचे गिरने पर अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अजमेर विद्युत वितरण निगम झुंझुनू ग्रामीण एईएन मुकेश चौधरी ने बताया कि विद्युत निगम से बिना शट डाउन लिए ही पोल पर काम करने के लिए पॉल पर चढने पर ठेकेदार के मजदूर कैलाश के ग्यारह हजार केवी लाईन से करंट लगने से मौत हो गई।
गौरतलब है कि 19 जुलाई को खाजपुर नया में कर्मवीर धायल के करंट लगने पर उसकी जयपुर में ईलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसी प्रकार 15 अगस्त को बगड़ डिस्कॉम में कार्यरत कर्मचारी जयपहाड़ी निवासी जितेंद्र को पटवारी कॉलेज के पास काम करते समय करंट लग गया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे झुंझुनू बीडीके अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर कर दिया गया। जहां 13 दिन ईलाज के बाद वह घर लौटा।





No comments:
Post a Comment