Breaking News
recent

चार हजार स्वयं सेवक मिलाएंगे कदम से कदम

भीलवाड़ा।


राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भीलवाड़ा महानगर की और से संघ स्थापना कि 93वीं वर्षगाठ तथा दशहरे पर होने वाले महानगर संचलन को लेकर अन्तिम तैयारियां की जा रही हैं। संचलन शुक्रवार सुबह 10.15 बजे राजेंद्र मार्ग मैदान से शुरू होगा।

शहर के संघचालक चांदमल सोमानी ने बताया कि महानगर का संचलन राजेंद्र मार्ग से विजया बैंक, रेलवे फाटक, मुरलीविलास रोड, अम्बेडकर चौराहा, सरकारी दरवाजा चौराहा, गोलप्याऊ चौराहा, बालाजी मंदिर, सूचना केन्द्र, भीमगंज थाना, हिन्दू महासभा कार्यालय, बड़ा मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, कसारा बाजार, भदादा मोहल्ला, आमलियों की बाड़ी, संगीत कला केन्द्र के पीछे, मालीखेड़ा चौराहा, हंसमुखी बालाजी मंदिर, माणिक्य नगर चौराहा, महात्मा गांधी उद्यान, गोलप्याऊ चौराहा, संकटमोचन हनुमान मंदिर होते हुए राजेंद्र मार्ग खेल मैदान पर पहुंचकर सम्पन्न होगा।

करीब 54 मिनट में पांच किलोमीटर संचलन होगा। संचलन १०.१५ बजे शुरू होकर जो ११.०९ बजे समाप्त होगा। शहर की विभिन्न बस्तियों में से १ से १४ अक्टूबर के बीच 40 स्थानों से पूर्वाभ्यास के तहत संचलन किया गया था। संचलन की खास बात यह होगी इसमें महानगर की सौ शाखाओं के स्वयं सेवक हिस्सा लेंगे। जिनकी संख्या लगभग चार हजार से अधिक होगी। इनके अलावा ६ घोष (बैण्ड) अपनी मधुर स्वर लहरी बिखरते हुए चलेंगे। संचलन के आगे दुपहिया वाहन पर स्वयं सेवक सवार होंगे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.