Breaking News
recent

आवंटित फसल कटाई के समस्त प्रयोग मोबाइल एेप से सम्पादित करें, जिससे अधिक से अधिक किसानों को बीमा योजना का लाभ मिल सके


बाड़मेर. आवंटित फसल कटाई के समस्त प्रयोग मोबाइल एेप से सम्पादित करें, जिससे अधिक से अधिक किसानों को बीमा योजना का लाभ मिल सके। कृषि आयुक्त विकास सीताराम भाले ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट कांफ्र ेस हाल में कृषि एवं राजस्व विभाग तथा बीमा कम्पनी के अधिकारियों के साथ फ सल कटाई प्रयोगों की समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।

 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार फ सल बीमा के लाभ के लिए इस वर्ष फ सल कटाई प्रयोग मोबाइल एेप से सम्पादित किए जाने पर फ सल क्लेम का निर्धारण किया जाएगा। एेप के माध्यम से किए जाने वाले फ सल प्रयोगों के लिए 500 रुपए प्रति फ सल कटाई प्रयोग संबंधित प्राथमिक कार्यकर्ता को दिए जाने का प्रावधान है।

 

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, कृषि विभाग जयपुर के संयुक्त निदेशक बीएस राठौड़, उपनिदेशक कृषि विस्तार किशोरी लाल वर्मा, आर्थिकी एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक जसवंत कुमार गौड़, कृषि विभाग के सहायक निदेशक पदमसिंह भाटी एवं भू-अभिलेख निरीक्षक एवं कृषि विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे। इससे पहले आयुक्त ने प्रधानमंत्री फ सल बीमा योजनातर्गत खरीफ -2018 में आयोजित किए जाने वाले फ सल कटाई प्रयोगों का कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ मूंग एवं ग्वार फ सलों का निरीक्षण किया।

मानसिक रोगों के प्रति कैडेट्स लाएं जागरूकता
बाड़मेर. पूरे संसार में हजारों लोग मानसिक रोग के शिकार होते हैं। इसका मुख्य कारण निराशा और अज्ञानता है। लोग इनकी गिरफ्त में आते हैं लेकिन इसे छुपाए रखते हैं या नजरंदाज़ कर देते हैं। ज्यादातर मानसिक रोगों का इलाज किया जा सकता है। यह विचार डॉ. ओमप्रकाश डूडी ने एनसीसी कैडेट्स के मध्य विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के अंतर्गत आयोजित टॉक-शो में रखे। उन्होंने कहाकि एनसीसी कैडेट्स अपने मित्रों और आसपास में लोगों को जाने व समझे तथा जागरूकता लाएं।

 

संत गुणसागर सूरिश्वर की पुण्यतिथि 8 को
बाड़मेर. जैनाचार्य गुणसागर सूरिश्वर की 30वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष में आचार्य कवीन्द्रसागर सूरिश्वर की निश्रा में स्थानीय साधना भवन में 7 अक्टूबर से त्रि-दिवसीय महोत्सव का आयोजन होगा। अचलगच्छ जैन युवक परिषद के अध्यक्ष मुकेश बोहरा ने बताया कि रविवार को अठ्ठम तप की स्थापना, सुबह 8 बजे स्मृति वरघोड़ा, सार्वजनिक श्मशान घाट व गोशाला में जीवदया कार्यक्रम एवं साधना भवन में गुणानुवाद सभा होगी। वहीं 8 अक्टूबर को सुबह 9 बजे बजे साधना भवन में राष्ट्रसंत की स्मृति में विचार-गोष्ठी का आयोजन होगा। महोत्सव के अन्तिम दिन 9 अक्टूबर सुबह 9 बजे साधना भवन में महामांगलिक का आयोजन होगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.