Breaking News
recent

अब महिलाओं से छेडख़ानी पड़ सकती है महंगी, जोधपुर में सुरक्षा के लिए उतरी नीली सेना

विकास चौधरी/जोधपुर. गृह विभाग के आदेश से पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर में महिला पुलिस दुपहिया वाहन गश्ती दल (लेडी पेट्रोलिंग यूनिट) का गठन कर दिया गया है। अ_ाइस सदस्यीय गश्ती दल सुबह 8.30 से दोपहर 1.30 बजे और फिर शाम 4 से 7 बजे तक दो पारियों में तैनात रहेगा। अपराधों पर रोकथाम खासकर छेड़छाड़ अथवा महिलाओं से असम्मानजनक व्यवहार करने वालों के खिलाफ इस गश्ती दल के लिए प्रारम्भिक तौर पर शहर के ग्यारह थाना क्षेत्रों में चौदह जगह चिह्नित की गई है, जहां तैनात किया जाएगा। पुलिस कमिश्नर आलोक वशिष्ठ ने इस संबंध में कार्यादेश जारी किए।

गश्ती दल का प्रमुख कार्य


- लेडी पेट्रोलिंग यूनिट पुलिस नियंत्रण कक्ष के नियंत्रिण में कार्य करेगी। जो दो-दो के जोड़ों में दो पारियों में संचालित की जाएगी।
- यह यूनिट ऐसे स्थानों पर तैनात रहेगी जहां महिलाओं व युवतियों से छेड़छाड़ और अन्य अपराध अधिक होते हैं। इन दलों को समय-समय पर बदला भी जा सकेगा।
- इस यूनिट का प्रमुख कार्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण मुहैया कराना रहेगा। छेड़छाड़ के साथ अन्य कोई भी अपराध की जानकारी मिलती है तो यह यूनिट उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई करेगी। अथवा संबंधित चेतक/सिग्मा व पुलिस स्टेशन से सहायता लेकर कानूनी कार्रवाई करेगी।
- दल को यदि किसी माध्यम से किसी भी दूसरी अपराधिक वारदात का पता लगता है तो वो पीसीआर को सूचित करेगी।
- यह दल बस स्टैण्ड, स्कूल व कॉलेज के बाहर परिवहन साधनों का उपयोग करने वाली महिलाओं, युवतियों व बालिकाओं के साथ संवाद कायम कर आत्मविश्वास जगाएगी।

सुविधाओं से लैस होगी यूनिट

लेडी पेट्रोलिंग यूनिट के लिए पुलिस मुख्यालय के आदेश पर पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर को काले रंग की चौदह नई मोपेड दी गई है। प्रत्येक मोपेड पर राइडर यानि चालक सहित दो महिला कांस्टेबल लगाई जाएगी। प्रत्येक मोपेड में फ्लैश लाइट, पब्लिक एड्रैस सिस्टम व फस्र्ट एड बॉक्स रहेगा। प्रत्येक दल को एक वायरलैस हैण्डसेट, प्रत्येक महिला पुलिस को एक हेलमेट, एक फाइबर केन, पेन-डायरी, पेंसिल टॉर्च उपलब्ध कराई जाएगी। सभी 28 सदस्य को सीयूजी मोबाइल सिम दी जाएगी।

नीली वर्दी में तैनात रहेगी लेडी यूनिट

लेडी पेट्रोलिंग यूनिट में प्रत्येक महिला कांस्टेबल नीली वर्दी में तैनात रहेगी। इसके साथ जंगल सूज व नीले मोजे होंगे। वर्दी के साथ नीली स्पोट्र्स कैप भी होगी।

इन जगहों पर रहेगी तैनात


महामंदिर, उदयमंदिर, मण्डोर, सरदारपुरा, चौहाबो व सूरसागर थाना क्षेत्र में एक-एक लेडी पेट्रोलिंग यूनिट तैनात रहेगी। वहीं, रातानाडा, शास्त्रीनगर व प्रतापनगर में दो-दो दल तैनात करने का निर्णय किया गया है। वहीं, भीतरी शहर वाले पुलिस स्टेशन सदर बाजार व खाण्डा फलसा थाना क्षेत्र में एक, नागौरी गेट व सदर कोतवाली में एक गश्ती दल कार्य करेगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.