युवतियों के कारण माहौल गर्माया, दो युवक गिरफ्तार
प्रतापगढ़ शहर के वाटर वक्र्स रोड पर एक मकान में किराए से रह रहे दो युवकों को अपनी परिचित युवतियों को बुलाना भारी पड़ गया। पड़ोसियों ने इसकी आपत्ति की, जिससे माहौल गरमा गया।इस दौरान बाहर एक अन्य युवक ने युवतियों को वहां से भगा दिया।जबकि मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
एएसआई पारस शर्मा ने बताया वाटर वक्र्स रोड पर अमन नगर में दो युवक गरदोड़ा गांव के भारत पुत्र रामेश्वर धनगर और अर्जुन पुत्र रामनारायण गायरी किराए से रहते है। रविवार सुबह यहां उनकी पहचान की दो युवतियां आई थी।इस दौरान यहां किसी आयोजन को लेकर एक समुदाय के लोग भी एकत्रित हो रहे थे। उन्होंने इस पर आपत्ति जताई और पुलिस को सूचना दी।इस पर दोनों युवकों ने अपने मित्र को वहां बुलाया। जहां से युवतियों को वहां से रवाना कर दिया।मौके पर पहुंची पुलिस ने भारत और अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया।लोगों की मांग पर मकान मालिक को भी दोनों युवकों को मकान खाली करने के लिए निर्देश दिए।
प्रतिभावान विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरित
प्रतापगढ़ नंदिनी शांतिलाल गुलाब बा दोसी शिक्षण उत्थान एवं सहयोग संस्थान की ओर से रविवार को भट्टारक यशकीर्ति विद्यालय में छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन हुआ। इसके मुख्य अतिथि जिला कलक्टर भंवरलाल मेहरा थे। अध्यक्षता पूर्व पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश ओझा ने की। विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव, मोहम्मद आसिफ साहब प्रिंसिपल सैफिया उच्च माध्यमिक विद्यालय थे। अतिथियों का स्वागत संस्था अध्यक्ष शांतिलाल ओसवाल, उपाध्यक्ष गजेंद्र चंडालिया, सचिव विमल बंसल, कोषाध्यक्ष सौरभ डावडा, सह सचिव प्रवीण बोरदिया, सदस्य शांतिलाल शर्मा, पुखराज मोदी, राजमल जैन मदन वैष्णव राकेश बोर्दिया अजीतकुमार सालगिया, मुकेश मोदी ने तिलक लगा माल्यार्पण कर प्रतीक चिन्ह भेंट किए। संस्था परिचय एवं स्वागत उद्बोधन संस्था अध्यक्ष शांतिलाल ओसवाल ने दिया। मुख्य अतिथि जिला कलक्टर मेहरा ने सभी बालक एवं बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढऩे का आह्वान किया। अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव ने शिक्षा के बढ़ते रुझान को स्वागत योग्य बताया।
छात्रवृत्ति प्रदान करने वाले भामाशाह शांतिलाल ओसवाल, वीरेंद्र कनकमलजी डोटीया, निर्मला अनिल ओरडिया का आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष ओमप्रकाश ओझा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बालिकाओं की भागीदारी ज्यादा है। संपतदेवी, शांतिलाल चंडालिया शिक्षा एवं सेवा समिति प्रतापगढ़ की ओर से प्रतापगढ़ उपखंड क्षेत्र में पढऩे वाले बालक बालिकाओं में से कक्षा 10, 12वीं में अध्ययनरत छात्र-छात्रा राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय या तृतीय स्थान प्राप्त करते हैं, उन्हें संस्था की ओर से सम्मानित किया जाएगा।संचालन अंबालाल चंडालिया ने किया, आभार संस्था उपाध्यक्ष गजेंद्र चंडालिया ने व्यक्त किया। कक्षा 6 से बीए बीएससी तक अध्ययन करने वाले छात्र.छात्राओं को संस्था के तय मापदंड के अनुसार 250 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के चेक वितरित किए गए।





No comments:
Post a Comment