Breaking News
recent

ट्रोले में घुसी कार, हादसे में दो की मौत

ट्रोले में घुसी कार, हादसे में दो की मौत

चिड़ावा. झुंझुनं बाइपास रोड पर बीती रात दर्दनाक सडक़ हादसे में कार सवार दो जनों की मौत हो गई। हादसा कार के आगे चल रहे ट्रोले के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ। कार ट्रोले के नीचे घुस गई। बाद में क्रेन की सहायता से उसे बाहर निकाला गया।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार खुडोत निवासी संजय कुमार व उसका साथी चारावास निवासी कुलदीप रात करीब साढ़े दस बजे कार से पिलानी रोड चौराहा की तरफ जा रहे थे। बाइपास रोड पर आगे चल रहे ट्रोले के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे तेज रफ्तार से चल रही कार ट्रोले के पीछे घुस गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर आस-पड़ौस के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस को सूचित किया। सीआई संदीप शर्मा, एसआई भरतलाल मीणा मय जाब्ते घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रोले के नीचे से कार को निकलवाया। मगर तब तक दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों को सूचित किया। हादसे में आधी से ज्यादा कार ट्रोले में घुस गई। पुलिस ने हाईड्रोलिक के्रन की मदद से कार को बाहर निकाल कर शव निकलवाए।

चार के खिलाफ हत्या का आरोप, मामला दर्ज
पिलानी. थाना क्षेत्र के गांव पीपली निवासी एक युवक ने उस के पिता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए दो महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार हरियाणा के झज्जर क्षेत्र के गांव सिवानर निवासी राजकुमार अपने परिवार सहित पिछले कुछ वर्षो से गांव पीपली में रह रहा था। बुधवार की रात को उस के पिता राजबीर की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार राजकुमार ने हरियाणा निवासी नानड़, सतीश कुमार, गीता एवं मुकेश देवी पर उस के पिता का प्रताडि़त करने का आरोप लगाते हुए पिता की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

 

Two killed in road accident in chirawaTwo killed in road accident in chirawa

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.