Breaking News
recent

खान श्रमिकों के लिए खुलवाएंगे अस्पताल: इंदा

शेरगढ़. शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से संभावित दावेदार सवाईसिंह ईन्दा का कहना है कि शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बालेसर पत्थर खन्न क्षेत्र में खान श्रमिकों के लिए विशेष अस्पताल खुलवाना व खन्न नीति में सरलीकरण करवाना पहली आवश्यकता है। ईन्दा ने बताया कि बालेसर राजकीय अस्पताल को सेटेलाइट अस्पताल का दर्जा दिलाना, हर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पशु स्वास्थ्य केन्द्र खोलना, चामू में उपतहसील खुलवाना, मिसिंग लिंक सडके बनावाकर गांवों को जोडऩा, समस्त सरकारी स्कू  लों में रिक्त पदों को भरवाना, गांव-गांव में हिमालय पेयजल योजना का पानी पहुंचाना, बस्तवा गांव में गोतावर नदी में बड़ा बांध बनवाकर वर्षा का पानी एकत्रित करना ताकि भूमिगत जल स्तर बढ़ सके। ईन्दा ने बताया कि यहां पूर्व सैनिकों को अस्पताल व पूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए सैनिक स्कू  ल व भर्ती कार्यालय ख्ुालवाना आवश्यक है। क्षेत्र में विशेष कर खान आंवटन नीति में बदलाव करवाकर गरीबों को खाने आवंटित करवाना, उनके साथ क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार को बन्द करवाया जायेगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.