Breaking News
recent

समस तालाब पर श्रद्धा का सैलाब

झुंझुनूं. नौ दिन अराधना के बाद श्रद्धालु शुक्रवार को दुर्गा प्रतिमाओं को विसर्जन करने के लिए शहर के समस तालाब पहुंचे। विसर्जन के दौरान कई श्रद्धालुओं की श्रद्धा से आंखे नम हो गई। तालाब पर सुबह से ही डीजे के साथ नाचते-गाते पहुंचना शुरू हो गया।
ऐसे मे दिनभर मेले का माहौल रहा। गणेश प्रतिमा की पूजा अर्चना के बाद में भक्तों ने मां अम्बे की आरती उतारने के बाद घर में खुशहाली की कामना की। परम्परानुसार ज्वार व पूजन सामग्री जल में प्रवाहित की। समस तालाब समिति की ओर से लोगों के लिए चाय-पानी की व्यवस्था की गई।
सबसे पहले खेमी शक्ति से आई प्रतिमा का विर्सजन किया गया। इसके बाद में एसएस मोदी, स्काउट गाइड, आदर्श कॉलोनी, नायक समाज सहित शहर के अलग-अलग जगहों से लोग प्रतिमाओं को विसर्जित करने के लिए पहुंचे। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का जाप्ता तैनात रहा।

मुकुंदगढ़. इस मौके पर शाम को कस्बे के श्रीराम मंदिर से भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मुख्य बाजार से होते हुए मंडावा रोड स्थित खेल मैदान में पहुंची। जहां भगवान श्रीराम के बाण से रावण का अंत हुआ। इसी के साथ रावण का पुतला धूं-धूंकर जल उठा। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई और श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए। इसी प्रकार बस स्टैंड रोड पर वार्ड १३ में और मंडी इलाके में रेलवे स्टेशन के निकट भी युवाओं की ओर से रावण दहन किया गया।

नवलगढ़. इस मौके पर कस्बे के सूर्यमंडल के पास ३० फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। भगवान राम ने अग्निबाण चलाकर रावण का अंत किया। इसी के साथ रावण का पुतला धूंधूकर जल उठा। इस मौके पर श्री रामलीला समिति नवलगढ के अध्यक्ष शिवरतन मुरारका, सचिव गोविन्द मिश्रा, मीडिया प्रभारी राममोहन सेकसरिया, राजकुमार छावसरिया, नरोत्तम चोटिया आदि मौजूद थे।

पररामपुरा.स गांव परसरामपुरा में रावण के पुतले का दहन किया गया। इससे पूर्व गोपीनाथ जी के मंदिर से राम और रावण की शोभायात्रा निकाली गई। झांकी गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए रावण के टीले पर पहुंची। जहां राम और रावण के बीच युद्ध हुआ। भागवान राम, लक्ष्मण और सीता की पूजा की गई। नवलगढ विधायक डॉ. राजकुमार ने अग्नि बाण चलाकर रावन का दहन किया। इस दौरान मेला भी भरा।

खेतड़ी नगर. केसीसी के टाउनशिप के रामलीला मैदान में सनातन धर्म समिति के तत्वावधान में चली रामलीला महोत्सव रावण दहन व राम राज्य अभिषेक के साथ सम्पन्न हुई। इससे पहले केसीसी कार्यपालक आरके शाह रामलीला मैदान में शाम चार बजे कलाकारों का परिचय लिया तथा जीवंत झांकियों का शुभारम्भ किया। नेहरू मैदान में श्रीराम व रावण के दलों के बीच युद्ध हुआ। इस दौरान नेहरू मैदान के चारों तरफ आतिशबाजी की। मुख्य अतिथिों ने अग्नि बाण छोड़कर रावण का दहन किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.