नादौती. कैमरी में रविवार को जगदीश धाम देववाणी गुर्जर पत्रिका द्वारा आयोजित हुए 12 वें राष्ट्रीय गुर्जर प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज के उत्थान के लिए शिक्षा को महत्वर्पूण बताया गया। वक्ताों ने युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत कर आगे बढ़ते रहने की बात कही। महिला शिक्षा पर भी विशेष जोर दिया गया।राजस्थान सरकार में मुख्य सचेतक रहे स्व. हरिसिंह महुवा को समर्पित इस कार्यक्रम में विभिन्न जगह से आए अतिथियों का आयोजक सियाराम वकील, व्यवस्थापक सुरेन्द्र खटाना व बारह गांव के पंच पटेलों ने माला-साफा पहनाकर व जगदीश भगवान की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में समाज की 425 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता कर रहे डॉ. कुलदीप महुवा ने शिक्षा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि जब गुर्जर समाज के युवा आईएएस व आरएएस स्तर के अधिकारी बनेंगे तब ही उनका सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए संघर्ष करना पड़ता है। जिससे पीछे नहीं हटें।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय गुर्जर महासभा उत्तरप्रदेश के अध्यक्ष अशोक कसाना ने कहा कि किसी भी समाज के विकास के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। उन्होंने बेटा-बेटियों को समान रूप से शिक्षा दिलाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज के पिछड़ेपन का मुख्य कारण समाज में व्याप्त कुरीतियां है। समाज को इनसे मुक्ति दिलाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि स्व. हरिसिंह महुवा ने क्षेत्र के विकास के साथ समाज सुधार, सामाजिक समरसता एवं विशेष रूप से शिक्षा के लिए जो योगदान दिया वह हमेशा याद रहेगा। विशिष्ट अतिथि आरती मीना टोडाभीम ने भी शिक्षा पर जोर दिया।
इस अवसर पर डॉ. कुलदीप सिंह महवा, अखिल भारतीय महिला गुर्जर महासभा के प्रदेशाध्यक्ष शोभना गुर्जर, युवा गुर्जर महासभा के प्रदेशाध्यक्ष गोपेन्द्र सिंह पावटा, शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव रामचरण मीना रिंगसपुरा, ग्राम पंचायत बौंल की सरपंच सागर बाई मीना, महिला गुर्जर महासभा की प्रदेशाध्यक्ष शोभना गुर्जर, जिला परिषद सदस्य प्रदीप सिंह गुर्जर पूर्व जिला परिषद सदस्य गीता गुर्जर, धर्मेंद्र भगत दिल्ली, ओमसिंह गुर्जर मथुरा, चरण सिंह पथिक, कुलदीप छाबड़ी मूंडिया, नानजी भाई गुजरात आदि मौजूद रहे।
(निज संवाददाता)





No comments:
Post a Comment